{"_id":"65640ee4fcb53d8c720c9708","slug":"india-weather-updates-several-killed-in-lightning-strikes-during-unseasonal-rains-in-gujarat-news-in-hindi-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: बेमौसम बरसात के दौरान बिजली गिरने से 20 की मौत, कई जिलों में 16 घंटे में 100 मिमी से ज्यादा बारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: बेमौसम बरसात के दौरान बिजली गिरने से 20 की मौत, कई जिलों में 16 घंटे में 100 मिमी से ज्यादा बारिश
Mon, 27 Nov 2023 09:43 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 27 Nov 2023 09:43 AM IST
सार
राज्य के आपात अभियान केंद्र के अधिकारी ने बताया कि गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज हुईं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना को लेकर दुख जाहिर किया।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात में बेमौसम बरसात के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में 20 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह आंकड़ा जारी किया। घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव कार्यों में लगा है। राज्य के आपात अभियान केंद्र के अधिकारी ने बताया कि गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज हुईं। इनमें कई लोगों की मौत हुई है।
गुजरात के दाहोद में सबसे ज्यादा चार लोगों की जान गई। वहीं भरूच में तीन, तापी में दो और अहमदाबाद, अमरेली, बनासकांठा, बोताड, खेड़ा, मेहसाणा, पंचमहल, सबरकांठा, सूरत, सुरेंद्रनगर, देवभूमि द्वारका में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक, फसलों के नुकसान के अलावा सौराष्ट्र के मोरबी जिले में सेरेमिक उद्योग को भी काफी नुकसान हुआ है, क्योंकि यहां तेज बारिश की वजह से फैक्ट्रियों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को बारिश कम रहेगी और गुजरात के दक्षिणी इलाके और सौराष्ट्र में ही सीमित होगी। बताया गया है कि बेमौसम बरसात की वजह उत्तर-पूर्व अरब सागर में चक्रवाती तूफान है, जो कि सौराष्ट्र और कच्छ के क्षेत्र पर असर डाल रहा है।