फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India tweaks norms for issuance of business visas to Chinese professionals norms applicable to all countries

India-China Ties: भारत ने बदले वीजा नियम, चीन के पेशेवरों को होगा सबसे ज्यादा फायदा, बदलाव सभी देशों पर लागू

Fri, 12 Dec 2025 07:48 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 12 Dec 2025 07:48 PM IST
सार

भारत और चीन के रिश्तों पर जमी बर्फ बीते कुछ महीनों में तेजी से पिघलती नजर आ रही है। भारत और चीन के बीच हवाई उड़ानों से लेकर मानसरोवर यात्रा तक के शुरू होने के फैसले इस साल लिए गए हैं।

विज्ञापन
India tweaks norms for issuance of business visas to Chinese professionals norms applicable to all countries
भारत ने वीजा नियमों में दी बड़ी राहत - फोटो : FreePik

विस्तार

भारत ने कम समय के लिए देश का दौरा करने वाले चीनी पेशेवरों के लिए व्यावसायिक वीजा की जल्द स्वीकृति सुनिश्चित करने के लिए नियमों में बदलाव किए हैं। यह कदम पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण हो चुके रिश्तों को फिर से मजबूत करने की कोशिशों के बीच उठाया गया है।

विज्ञापन


हालांकि, मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने शुक्रवार को बताया कि सभी चीनी वीजा आवेदकों की मौजूदा जांच प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि पहले कम समय के लिए भारत आने वाले चीनी पेशेवरों को छह महीने या उससे ज्यादा की वैधता वाले रोजगार वीजा या 'ई' वीजा जारी किए जाते थे।
विज्ञापन


पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि अब उन्हें कम अवधि के लिए वैध व्यावसायिक वीजा देने का निर्णय लिया गया है। नियमों में किए गए ये बदलाव मोटे तौर पर सभी देशों के वीजा आवेदकों पर लागू होंगे, लेकिन चीनी नागरिकों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, व्यावसायिक वीजा के लिए सभी आवेदनों पर तीन से चार सप्ताह की अवधि के भीतर कार्रवाई की जाएगी। नई दिल्ली के इस फैसले से चीनी विशेषज्ञों को भारत आने और विभिन्न क्षेत्रों में चीनी उपकरणों और मशीनों का उपयोग करने वाली कंपनियों को तकनीकी सहायता प्रदान करने में मदद मिलने की संभावना है।

भारत और चीन के विदेश मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बीजिंग में परामर्श का एक नया दौर आयोजित किया, जिसमें अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक के बाद द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक प्रगति की पुष्टि की गई।

चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक विदेश मंत्रालय के पूर्वी एशिया प्रभाग के संयुक्त सचिव सुजीत घोष और चीनी विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के विभाग के महानिदेशक लियू जिनसोंग ने गुरुवार को परामर्श किया।


इसमें कहा गया है कि दोनों पक्षों ने चीन-भारत संबंधों में हाल ही में हुई सकारात्मक प्रगति की पुष्टि की और अगस्त में तियानजिन में हुई मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच हुए महत्वपूर्ण साझा समझौतों को पूरी तरह से लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed