फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India trade with Africa is more than 100 billion US dollars

India-Africa: अफ्रीका के साथ भारत का व्यापार 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक, जयशंकर ने कही यह बात

Sat, 11 Nov 2023 05:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 11 Nov 2023 05:02 AM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आज अफ्रीका के साथ हमारा व्यापार 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है। यह सिर्फ व्यापार नहीं है बल्कि, भारत अफ्रीका में शीर्ष पांच निवेशकों में से एक है। हमारी अनुमानित पूंजी 80 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है।

विज्ञापन
India trade with Africa is more than 100 billion US dollars
जयशंकर ने किया स्वागत। - फोटो : Twitter

विस्तार

अफ्रीका के साथ भारत के व्यापार ने आज इतिहास रच दिया है। अफ्रीका के साथ भारत का व्यापार आज 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच पिछले कुछ वर्षों में घनिष्ठता अधिक हो गई है। अफ्रीका में पिछले एक दशक में बड़ी संख्या में भारतीय दूतावास भी खुले हैं।
विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आज अफ्रीका के साथ हमारा व्यापार 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है। यह सिर्फ व्यापार नहीं है बल्कि, भारत अफ्रीका में शीर्ष पांच निवेशकों में से एक है। हमारी अनुमानित पूंजी 80 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है। अफ्रीका में पिछले एक दशक में हमारे कई दूतावास खुले हैं। इसी के अलावा, विदेश में पहला आईआईटी अफ्रीका में खुला है। विदेश में पहला फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय भी अफ्रीका में खुला। हम आज सिर्फ वादा ही नहीं बल्कि, भविष्य के लिए अफ्रीका में दांव भी लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


जयशंकर ने ट्वीट कर दी जानकारी
जी20 में अफ्रीकी संघ की स्थायी सदस्यता पर विदेश मंत्री ने कहा कि इस पर कई वर्षों से विचार विमर्श किया गया है। बता दें, विदेश मंत्री ने शुक्रवार को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में अफ्रीका के राजदूतों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने परिवर्तनकारी डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के अनुभव को साझा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि आज यशोभूमि में अफ्रीकी राजदूतों की मेजबानी करके खुशी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


55 देश हैं अफ्रीकी संघ का हिस्सा
अदीस अबाबा में मुख्यालय वाले अफ्रीकी संघ (एयू) में अफ्रीकी महाद्वीप के 55 सदस्य देश शामिल हैं। 2002 में अफ्रीकी एकता संगठन के रूप में आधिकारिक मान्यता मिली। यह 1963 में 32 सदस्यों के साथ स्थापित अफ्रीका की आजादी के बाद की पहली महाद्वीपीय संस्था थी। गौरतलब है कि अफ्रीकी संघ के देशों की सामूहिक रूप से जीडीपी 3 लाख करोड़ डॉलर है। साथ ही 1.4 अरब जनसंख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed