फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Today-Axis Opinion Poll BJP's surgical surge to retain Goa and Manipur

चुनावी सर्वेः बीजेपी की झोली में आएंगे दो और राज्य

Sat, 15 Oct 2016 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Oct 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
India Today-Axis Opinion Poll BJP's surgical surge to retain Goa and Manipur
लक्ष्मीकांत पारेसर - फोटो : India Today
नियंत्रण रेखा के उस पार पाक अधिकृत कश्मीर में सेना की सर्जिकल स्ट्राइक ने राज्यों के आगामी चुनाव में समीकरण बीजेपी के पक्ष में बना दिए हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस ओपिनियन पोल के मुताबिक अगर आज गोवा और मणिपुर में चुनाव हो, तो जीत का सेहरा बीजेपी के सिर पर बंधेगा।
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक 40 सदस्यों वाली गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 17-21 सीटें मिल सकती हैं। ओपिनियन पोल कहता है कि गोवा में बीजेपी के खिलाफ सत्ता विरोधी रुझान नहीं है और तटीय राज्य में अभी भी पार्टी के पास 38 प्रतिशत वोट शेयर है। सर्वे से यह भी पता चलता है कि आरएसएस के बागियों का लक्ष्मीकांत पारेसर की सरकार के प्रदर्शन पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन


लक्ष्मीकांत पारेसर की सरकार के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर 76 प्रतिशत लोगों ने 'अच्छा' का विकल्प चुना। वहीं 4 प्रतिशत लोगों ने इसे 'बहुत अच्छा' कहा, जबकि 18 प्रतिशत ने इसे 'बुरा' कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी के मुकाबले गोवा में कांग्रेस को 13-17 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि पहली बार गोवा विधानसभा चुनाव में उतर रही आम आदमी पार्टी 1-3 सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है। 

दूसरी पार्टियों में महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और बागी आरएसएस लीडर सुभाष वेलिंगकर की गोवा सुरक्षा मंच 3-5 सीटों पर जीत हासिल कर सकती हैं। 

 

असम के बाद बीजेपी की झोली में मणिपुर 

India Today-Axis Opinion Poll BJP's surgical surge to retain Goa and Manipur
असम के बाद मणिपुर नॉर्थ ईस्ट का दूसरा राज्य हो सकता है, जहां बीजेपी अपनी पताका फहरा सकती है। इंडिया टुडे-एक्सिस ओपिनियन पोल के मुताबिक अगर आज चुनाव हो, तो कांग्रेस को मात देते हुए बीजेपी 31-35 सीट हासिल कर सकती है। 

रुझानों के मुताबिक कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि एक समय 60 सदस्यीय विधायकों वाले राज्य में कांग्रेस के पास 50 से ज्यादा विधायक रह चुके हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 6 महीने बचे हैं और कांग्रेस के चार विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

मणिपुर विधानसभा की मौजूदा संख्या 53 है, क्योंकि 60 सदस्यों की विधानसभा में कांग्रेस के तीन और नागा पीपुल्स फ्रंट के चार विधायकों ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है। 

सर्वे के मुताबिक आने वाले चुनाव में सोनिया गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस 19-24 सीट तक हासिल कर सकती है। अगर वोट प्रतिशत की बात करें, तो बीजेपी के 40 प्रतिशत के मुकाबले यह तीन प्वाइंट कम है। 

राज्य में 37 प्रतिशत लोग बीजेपी के कांग्रेस मुक्त भारत के विचार से सहमत है, जबकि असहमत होने वालों की संख्या 33 प्रतिशत है। कम से कम 30 प्रतिशत लोगों इस मुद्दे पर कोई राय नहीं बना पाए हैं।

इरोम शर्मिला को निराशा
आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पॉवर्स एक्ट (AFSPA) को हटाने को लेकर 16 साल तक भूख हड़ताल करने वाली इरोम शर्मिला को मणिपुर की जनता ने खारिज किया है। केवल 6 प्रतिशत लोगों को कहना है कि वो अफ्स्पा को हटाने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed