{"_id":"59c6d8fe4f1c1b20688b645d","slug":"india-to-sends-700-tons-of-relief-material-to-bangladesh-for-rohingyas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए 700 टन राहत सामग्री बांग्लादेश भेज रहा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए 700 टन राहत सामग्री बांग्लादेश भेज रहा भारत
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Sep 2017 03:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
भारत बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए राहत सामग्री की नई खेप भेज रहा है। एक नौसेना अधिकारी ने शनिवार को बताया कि करीब 700 टन राहत सामग्री के साथ आईएनएस घड़ियाल आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में बांग्लादेश के चिटगांव जाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
पढ़ें- बीजेपी नेता के बोल- रोहिंग्या मुसलमानों को नहीं दी जाएगी देश में शरण
विज्ञापन
नई दिल्ली की तरफ से बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों को यह मदद मानवीय आधार पर की जा रही है। इस राहत सामग्री को जिसमें खाना, कपड़े, मच्छरदानी और अन्य जरूरी सामान है, जो करीब 62 हजार परिवारों में वितरित किया जाएगा। इस महीने के शुरुआत में एयरफोर्स का एक भारी परिवहन विमान 55 टन राहत सामग्री लेकर बांग्लादेश के रोहिंग्या शरणार्थी शिविर पहुंचा था।
विज्ञापन
Trending Videos
रोहिंग्या विवाद के बीच म्यांमार को सैन्य साजो-सामान दे सकता है भारत
rohingya muslims
वहीं रोहिंग्याओं के खिलाफ हिंसा को लेकर आलोचना झेल रहे म्यांमार को भारत सैन्य साजो-सामान दे सकता है। भारत के म्यामांर को सैन्य साजो सामान देने के इस फैसले को क्षेत्र में चीन की बढ़ती चुनौती का जवाब देने के कदम के तौर पर भी देखा जा रहा है। भारत ने यह फैसला तब किया है, जब पश्चिमी देश म्यांमार पर रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा रोकने का दबाव बढ़ा रहे हैं।