फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to host military wargame with African nations

Military Wargame: अफ्रीकी देशों के साथ युद्धाभ्यास करेगा भारत, सैन्य प्रमुखों के सम्मेलन का भी होगा आयोजन

Sat, 18 Mar 2023 04:12 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 18 Mar 2023 04:12 AM IST
सार

सैन्य अभ्यास समाप्त होने से एक दिन पहले 28 मार्च को थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे अभ्यास में भाग ले रहे देशों के सैन्य प्रमुखों के सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

विज्ञापन
India to host military wargame with African nations
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

महाद्वीप में रणनीतिक प्रभाव बढ़ाने और चीन की ओर से पेश की जा रही क्षेत्रीय विस्तार की चुनौतियों के मद्देनजर भारतीय सेना 21 मार्च से पुणे में 22 अफ्रीकी देशों की सेनाओं के साथ नौ दिवसीय सैन्य अभ्यास करेगी। इनमें कांगो, नाइजर, जाम्बिया, जिम्बाब्वे, मलावी, युगांडा, सेशेल्स, गाम्बिया, तंजानिया, केन्या, इथियोपिया, घाना, केन्या, लेसोथो, नाइजर, सेशेल्स, तंजानिया, युगांडा और जाम्बिया आदि शामिल हैं।

विज्ञापन


सैन्य अभ्यास समाप्त होने से एक दिन पहले 28 मार्च को थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे अभ्यास में भाग ले रहे देशों के सैन्य प्रमुखों के सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय उद्योग द्वारा 29 मार्च को स्वदेशी रूप से विकसित सैन्य उत्पादों की एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, ताकी आने वाले प्रतिनिधियों के सामने देश की रक्षा निर्माण क्षमताओं का प्रदर्शन किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाले देशों के सैनिकों को उनकी प्रभावशीलता का एहसास कराने के लिए भारत में निर्मित नई पीढ़ी के उपकरणों को अभ्यास के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। एक अधिकारी ने कहा, पहली बार आयोजित हो रहे भारत-अफ्रीका सैन्य प्रमुखों के सम्मेलन से भारतीय और अफ्रीकी देशों की सेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। इसमें 10 अफ्रीकी देशों के सेना प्रमुख सम्मेलन में भाग लेंगे, जबकि 12 देशों के सैन्य प्रमुख अपने प्रतिनिधि भेजेंगे। अफ्रीकी महाद्वीप के देशों के साथ भारत दूसरी बार सैन्य अभ्यास करेगा। पहला अभ्यास मार्च 2019 में पुणे में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि 22 देशों ने सैन्य अभ्यास में भाग लेने की पुष्टि की है, जिनमें से नौ अपने कर्मियों को भेजेंगे जबकि शेष का प्रतिनिधित्व उनके पर्यवेक्षक करेंगे। उन्होंने कहा कि नौ देश कुल 78 कर्मियों को भेजेंगे। जो नौ देश अपने कर्मियों को भेज रहे हैं उनमें इथियोपिया (5), घाना (10), केन्या (5), लेसोथो (10), नाइजर (12), सेशेल्स (10), तंजानिया (6), युगांडा (10) और जाम्बिया (10) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed