फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to host G20 virtual meet on Nov 22

G20 Virtual Meet: 22 नवंबर को G20 बैठक की डिजिटल तरीके से मेजबानी करेगा भारत, इन मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद

Tue, 07 Nov 2023 06:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 Nov 2023 06:17 PM IST
सार

G20 Virtual Meet: भारत पहले ही डिजिटल शिखर सम्मेलन के लिए G-20 के सदस्य देशों के नेताओं को निमंत्रण भेज चुका है। माना जा रहा है कि भारत समूह के लिए अपने विकास एजेंडे पर फोकस करेगा।

विज्ञापन
India to host G20 virtual meet on Nov 22
G20 India - फोटो : g20.org

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 22 नवंबर को G-20 नेताओं के डिजिटल शिखर सम्मेलन होगा। इसमें रूस-यूक्रेन युद्ध, इस्राइल-हमास संघर्ष और वैश्विक दक्षिण के सामने आने वाली चुनौतियों जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

सितंबर में नई दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन के अंत में भारत ने घोषणा की थी कि वह अपनी अध्यक्षता की समाप्ति से पहले समूह के नेताओं की एक डिजिटल बैठक आयोजित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत पहले ही डिजिटल शिखर सम्मेलन के लिए G-20 के सदस्य देशों के नेताओं को निमंत्रण भेज चुका है। माना जा रहा है कि भारत समूह के लिए अपने विकास एजेंडे पर फोकस करेगा जिसमें वैश्विक दक्षिण या विकासशील देशों के सामने आने वाली चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। शिखर सम्मेलन के अंत में कोई साझा परिणाम दस्तावेज जारी नहीं होगा।

विज्ञापन

राजनयिक सूत्रों ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और इस्राइल-हमास संघर्ष पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। हालांकि, भारत द्वारा डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, जलवायु वित्त और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्रों में पहल सहित अपने विकास एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है।

पिछले कुछ वर्षों में भारत वैश्विक दक्षिण या विकासशील देशों, खासतौर पर अफ्रीकी महाद्वीप की चिंताओं, चुनौतियों और आकांक्षाओं को उठाते हुए खुद को एक अग्रणी आवाज के रूप में स्थापित कर रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (आईआईसीसी) में G-20 देशों के दूतों की मेजबानी की। आईआईसीसी को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर के रूप में भी जाना जाता है। 

इस दौरान उन्होंने समूह की भारत की अध्यक्षता के लिए G-20 के सदस्य देशों को उनके पूरे दिल से समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। जयशंकर ने एक्स पर लिखा, आज यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में G-20 सदस्यों, अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के राजदूतों की मेजबानी करके प्रसन्नता हो रही है। हमारी अध्यक्षता के दौरान पूरे दिल से समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, हमारी G-20 अध्यक्षता की तरह यह अत्याधुनिक सम्मेलन और एक्सपो सेंटर भारत की क्षमताओं को दिखाता है। मुझे भरोसा है कि यह आने वाले समय में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए एक शानदार स्थल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed