फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india support pakistan's action against Hafiz saeed

हाफिज सईद पर कार्रवाई का भारत ने किया समर्थन

Tue, 21 Feb 2017 01:23 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 21 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
india support pakistan's action against Hafiz saeed
- फोटो : getty images

भारत ने सोमवार को कहा कि मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई आतंकवाद एवं हिंसक उग्रवाद के दोहरे खतरे से क्षेत्र को मुक्त बनाने की दिशा में पहला तार्किक कदम है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया, ‘हाफिज सईद एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी, मुंबई आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड और लश्कर ए ताइबा/जमाद उद दावा और उनसे संबद्ध संगठनों के जरिए पाकिस्तान के पड़ोसियों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘उसके, उसके आतंकवादी संगठनों और उसके सहयोगियों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली कार्रवाई उसे न्याय के दायरे में लाने और आतंकवाद एवं हिंसक उग्रवाद के दोहरे खतरे से हमारे क्षेत्र को मुक्त बनाने के लिए पहला तार्किक कदम है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

सईद इस समय पाकिस्तान में नजरबंद है

india support pakistan's action against Hafiz saeed

स्वरूप ने ये बातें पाकिस्तान द्वारा सईद को आतंकवाद निरोधक कानून के तहत सूचीबद्ध किए जाने संबंधी प्रश्न के उत्तर में कही। आतंकी गुट जमात उद दावा का मुखिया सईद इस समय पाकिस्तान में नजरबंद है।

आतंकवाद विरोधी कानून-1997 पाकिस्तान सरकार को संबंधित व्यक्ति को एक पक्षीय आधार पर चौथी सूची में रखने का अधिकार देता है। इस चौथी सूची के प्रावधान का उल्लंघन करने वाले को तीन साल की कैद और जुर्माना या फिर दोनों की सजा हो सकती है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस हमला मामले में पाकिस्तान पहली बार गंभीर दिखा है। लेकिन भारत इसके तार्किक परिणति तक पहुंचने के साथ ही आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर पर भी पाकिस्तान का रुख भांप लेना चाहता है। रिश्ते सुधारने की नई कोशिश की संभावना इसलिए बनती है कि अगले साल पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ चुनाव में व्यस्त हो जाएंगे, जबकि भारत में अगले कुछ महीने तक कोई चुनाव नहीं है। ऐसे में अगर नए सिरे से कूटनीतिक पहल होनी है तो इसके लिए दोनों देशों के पास महज 4-5 महीने का ही वक्त है।

यह ठीक है कि अगला कुछ महीना ही दोनों देशों के लिए नई पहल करने के लिए बचा है। हालांकि मेरा मानना है कि भारत को इंतजार करना चाहिए। हाफिज के खिलाफ पाकिस्तान ने कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है। यूएन घोषित आतंकी होने के कारण वह पहले भी अन्य देशों में यात्रा नहीं कर सकता था। थाने में रिपोर्ट करने की सच्चाई और पाकिस्तान की गंभीरता को कौन जांचेगा? -जी. पार्थसारथी, पूर्व राजदूत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed