फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India summoned Pak official to kidnap Hindu girls in Sindh

सिंध में हिंदू बच्चियों के अपहरण को लेकर भारत ने पाक अधिकारी को किया तलब

Sat, 18 Jan 2020 05:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Jan 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
India summoned Pak official to kidnap Hindu girls in Sindh
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media

भारत ने  शुक्रवार को हिंदू बच्चियों के अपहरण को लेकर पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को तलब किया और उनके देश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की लड़कियों के अपहरण के हालिया मामलों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की दो नाबालिग लड़कियां - शांति मेघवाड़ और सरमी मेघवाड़ को 14 जनवरी को सिंध प्रांत के एक गांव से अगवा कर लिया गया था।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की नाबालिग लड़कियों को लेकर ऐसी चौंकाने वाली एवं निंदनीय घटना पर भारतीय नागरिक समाज संस्थाओं के विभिन्न धड़ों द्वारा जाहिर चिंताओं से पाकिस्तान को अवगत करा दिया गया है। घटना की कड़ी निंदा की गई है और भारत ने इन लड़कियों को उनके परिवारों तक तत्काल एवं सकुशल लौटाने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक ये लड़कियां सिंध के उमर गांव की रहने वाली हैं। एक अन्य घटना में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की एक और नाबालिग लड़की, महक को 15 जनवरी को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद जिले से अगवा कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed