फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India slipped in women empowerment and gender equality UN Women report

UN Women: महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता में पिछड़ा भारत, पुरुषों के मुकाबले कम रही शिक्षा हासिल करने की दर

Thu, 20 Jul 2023 07:46 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 20 Jul 2023 07:46 AM IST
सार

यूएन वीमेन की रिपोर्ट में महिला सशक्तीकरण सूचकांक (डब्ल्यूईआई) और वैश्विक लैंगिक समानता सूचकांक (जीजीपीआई) से जुड़े आंकड़े साझा किए गए हैं। इन दोनों ही सूचकांकों में भारत को पिछड़े देशों की सूची में रखा गया है।

विज्ञापन
India slipped in women empowerment and gender equality UN Women report
women empowerment - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) और महिलाओं के सशक्तीकरण और लैंगिक समानता के लिए काम कर रहे संगठन यूएन वीमेन ने अपनी नई रिपोर्ट द पाथ्स टू इक्वल में भारत को महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता के मामले में पिछड़े देशों की सूची में शामिल किया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में महिला सशक्तीकरण सूचकांक (डब्ल्यूईआई) और वैश्विक लैंगिक समानता सूचकांक (जीजीपीआई) से जुड़े आंकड़े साझा किए गए हैं। इन दोनों ही सूचकांकों में भारत को पिछड़े देशों की सूची में रखा गया है। साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय समाज धीरे-धीरे जागरूक हो रहा है और महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। डब्ल्यूईआई इंडेक्स में भारत को 0.52 अंक  और जीजीपीआई इंडेक्स में  0.56 अंक दिए गए हैं। इस सूची में में भारत के साथ उसके पड़ोसी देश पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुरुषों के मुकाबले कम रही शिक्षा प्राप्त करने की दर
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में राष्ट्रपति के रूप एक महिला का चुनाव महिला सशक्तिकरण किस दिशा में उठाया गया मजबूत कदम है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में केवल 24.9 फीसदी महिलाओं ने माध्यमिक या उच्चतर शिक्षा हासिल की थी जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 38.6 फीसदी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारीरिक और यौन हिंसा में आई कमी
शारीरिक और यौन हिंसा का स्तर भी गिरा है। 2010 से 15 के बीच यह प्रतिशत 25 के आसपास था। रिपोर्ट में इस बात पर चिंता जताई गई है की 2012 से 2022 के बीच 43.53 फीसदी युवा बच्चियां शिक्षा और रोजगार से वंचित रह गईं थीं। दुनिया भर में 15 % महिलाओं का काम का अवसर ही नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed