{"_id":"6388dfe4479d881ddd372f95","slug":"india-slams-china-over-indo-america-joint-military-exercise-ministry-of-external-affairs-arindam-bagchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्रालय: भारत की दो टूक, कहा- अमेरिका संग संयुक्त सैन्य अभ्यास में चीन का क्या काम? वह अपना देखे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेश मंत्रालय: भारत की दो टूक, कहा- अमेरिका संग संयुक्त सैन्य अभ्यास में चीन का क्या काम? वह अपना देखे
Thu, 01 Dec 2022 10:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:39 PM IST
सार
चीन ने भारत और अमेरिका के बीच में उत्तराखंड में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चल रहे युद्धाभ्यास को लेकर नराजगी जताई थी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत ने अमेरिका के साथ चीन की नाराजगी भरी प्रतिक्रिया को लेकर आज फिर उसे आईना दिखाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह भारत का अधिकार है कि वह किस देश के साथ सैन्यभ्यास करता है और किसके साथ नहीं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर कोई तीसरा वीटो नहीं कर सकता। इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भारत और चीन के बीच में लद्दाख में जारी गतिरोध और शांति प्रयासों पर भी प्रक्रिया दी।
विज्ञापन
अरिंदम बागची ने कहा कि भारत और चीन के बीच में लद्दाख में जारी गतिरोध और शांति प्रयासों के बाबत कई स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इसका अच्छा नतीजा निकलेगा। इससे पहले अरिंदम बागची ने अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास पर चीन की प्रतिक्रिया को लेकर कहा कि चीन खुद अपने समझौते का उल्लंघन करता है।
विज्ञापन
बता दें कि चीन ने भारत और अमेरिका के बीच में उत्तराखंड में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चल रहे युद्धाभ्यास को लेकर नराजगी जताई थी। चीन ने इस संयुक्त सैन्य अभ्यास को नई दिल्ली तथा बीजिंग के बीच में हुए समझौता समझौते का उल्लंघन बताया था।
विज्ञापन