फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India sends humanitarian assistance to Lebanon 33 tons of medical supplies are being sent

Lebanon: युद्ध में फंसे लेबनान को भारत ने भेजी मानवीय सहायता, 11 टन की पहली खेप रवाना

Fri, 18 Oct 2024 05:11 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 05:11 PM IST
सार

भारत की ओर से इस्राइल के साथ युद्ध में फंसे लेबनान को मानवीय सहायता भेजी गई है। भारत संकटग्रस्त देश को 33 टन आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति भेज रहा है। आज, 11 टन की पहली चिकित्सा आपूर्ति खेप भेजी गई है। दवाईयों की भारी कमी से जूझ रहे लेबनान को यह मदद काफी रहात पहुंचाएगी।

विज्ञापन
India sends humanitarian assistance to Lebanon 33 tons of medical supplies are being sent
भारत ने लेबनान को भेजी मानवीय सहायता - फोटो : ANI

विस्तार

भारत की ओर से इस्राइल के साथ युद्ध में फंसे लेबनान को मानवीय सहायता भेजी गई है। भारत संकटग्रस्त देश को 33 टन आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति भेज रहा है। आज, 11 टन की पहली चिकित्सा आपूर्ति खेप भेजी गई है। दवाईयों की भारी कमी से जूझ रहे लेबनान को यह मदद काफी रहात पहुंचाएगी।  विदेश मंत्रालय ने एक बयान में चिकित्सा सहायता भेजे जाने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, भारत ने लेबनान को मानवीय सहायता भेजी है। कुल 33 टन मेडिकल सप्लाई भेजी जा रही है। 11 टन मेडिकल सप्लाई की पहली खेप आज भेजी गई।इस खेप में हृदय संबंधी दवाएं, एनएसएआईडी (गैर-स्टेरायडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स), एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट, एंटीबायोटिक्स और एनेस्थेटिक्स सहित कई तरह के फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट शामिल हैं।
विज्ञापन

 
इजरायली हवाई और जमीनी हमलों से ग्रस्त देश लेबनान लगातार दवाईयों और चिकित्सा सामानों की कमी से जूझ रहा है। युद्ध के कारण सबसे ज्यादा असर देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ा है।  विदेश मंत्रालय ने सहायता भेजे जाने की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि लेबनान को सहायता भेजना भारत के व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत किसी भी देश को संकट के समय मानवीय सहायता दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) में योगदान देने वाले देशों के उस संयुक्त बयान का समर्थन किया, जिसमें लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना पर हाल के हमलों की कड़ी निंदा की गई है तथा कहा गया है कि ऐसी कार्रवाइयां तत्काल रोकी जानी चाहिए।

मांगने से पहले ही मदद को तत्पर रहता है भारत: लेबनानी दूत नर्श
नई दिल्ली। भारत ने एक बार फिर संकट के समय में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले देश के तौर पर अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। भारत में लेबनान के राजदूत रबी नर्श ने हाल ही में पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच लेबनान को भारत की त्वरित मानवीय सहायता


का जिक्र किया। युद्ध पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नर्श ने कहा, हमला शुरू होने के बाद से लेबनान में मानवीय सहायता की बाढ़ आ गई है। शुक्र है कि दुनिया में हमारे बहुत अच्छे दोस्त हैं। उनमें सबसे ऊपर भारत है। भारत हमारा अच्छा दोस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed