फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's sustained efforts driving sharp decline in child mortality: UN Report

भारत में अब बचपन ज्यादा सुरक्षित: 30 साल में 79% तक घटी बाल मृत्यु दर, संयुक्त राष्ट्र ने जमकर की सराहना

Thu, 19 Mar 2026 04:55 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Thu, 19 Mar 2026 04:55 AM IST
सार

Child Mortality Decline In India: भारत में अब बचपन दुनिया के कई देशों के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में भारत के प्रयास की जमकर सराहना की गई है। भारत ने यह साबित कर दिया है कि सही योजना, मजबूत स्वास्थ्य सिस्टम और लगातार प्रयास से बच्चों की जान बचाई जा सकती है और उनका भविष्य सुरक्षित बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
India's sustained efforts driving sharp decline in child mortality: UN Report
भारत के प्रयासों से शिशु मृत्यु दर में तेजी से गिरावट आई- यूएन - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने बच्चों की मौतों को कम करने में बड़ी सफलता हासिल की है। रिपोर्ट बताती है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत के लगातार प्रयासों से नवजात (जन्म के तुरंत बाद) और 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में काफी कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार, 1990 में जहां हर 1000 बच्चों में से 127 बच्चों की 5 साल से पहले मौत हो जाती थी, वहीं 2024 में यह संख्या घटकर सिर्फ 27 रह गई है। यानी लगभग 79% की कमी आई है। इसी तरह नवजात बच्चों की मौत भी 57 से घटकर 17 प्रति 1000 रह गई है, जो करीब 70% की गिरावट है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ADR Report: केरल में 70% विधायकों पर आपराधिक केस, आधे से ज्यादा करोड़पति; रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन


सरकार की योजनाओं से मिली सफलता- जेपी नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि यह सफलता सरकार की योजनाओं और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की वजह से मिली है। जैसे कि जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) और टीकाकरण अभियान ने इसमें बड़ा योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण एशिया में 1990 से अब तक 76% की कमी
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दक्षिण एशिया में बच्चों की मौतों में 1990 से अब तक 76% की कमी आई है, जिसमें भारत का सबसे बड़ा योगदान रहा है। भारत में अस्पताल में सुरक्षित डिलीवरी, बेहतर इलाज और बच्चों के लिए मुफ्त टीकाकरण जैसी सुविधाओं ने हालात को काफी सुधारा है।

यह भी पढ़ें - KCR पर सीएम रेवंत रेड्डी का करारा हमला: कहा- एक करोड़ से अधिक वेतन लिया, लेकिन विधानसभा से अब भी गैरहाजिर

बदलाव लाकर दूसरों के लिए उदाहरण बना भारत
यूनिसेफ ने भी भारत की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार और राज्यों के मिलकर काम करने से यह संभव हुआ है। साथ ही, यह भी बताया गया कि बच्चों की ज्यादातर मौतें रोकी जा सकती हैं अगर समय पर इलाज और सही देखभाल मिले। हालांकि, अभी भी दक्षिण एशिया में दुनिया के करीब 25% बच्चों की मौत होती है, लेकिन तेजी से सुधार हो रहा है। भारत अब उन देशों में शामिल हो गया है जो बड़े स्तर पर बदलाव लाकर दूसरों के लिए उदाहरण बन रहे हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed