फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's strength and growth showing in defense sector in defence expo 2018

Defense Expo 2018 में दिख रही है रक्षा क्षेत्र में भारत की ताकत

Thu, 12 Apr 2018 12:22 PM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला, चेन्नई
शशिधर पाठक, अमर उजाला, चेन्नई Updated Thu, 12 Apr 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
India's strength and growth showing in defense sector in defence expo 2018
pm modi
12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के महाबलिपुरम के पास आयोजित रक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह पहली है जब प्रधानमंत्री रक्षा क्षेत्र के वैज्ञानिकों, तकनीशियनों, निजी क्षेत्र के इंजीनियरों तथा उद्योगों का मनोबल बढ़ाने के लिए रक्षा प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए खास तैयारी भी की गई है। पहली बार रक्षा प्रदर्शनी में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किया जा रहा है। यह लाइट एंड साउंड शो प्रधानमंत्री की उपस्थिति में होगा और इसके बाद आम लोगों को भी इसे दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


लाइट एंड साउंड शो मुंबई की विस्क्राफ्ट की देख रेख में हो रहा है। इस लाइट एंड साउंड शो को लेकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी काफी उत्साहित हैं। सूत्र बताते हैं कि इसके बारे में वह प्रधानमंत्री को भी अवगत करा चुकी हैं।
विज्ञापन


इंडिया पैवेलियन में होगा शो

लाइट एंड साउंड शो इंडिया डेफ एक्सपो -2018 के हाल नंबर 8 में होगा। इसमें डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई मिसाइल, एचएएल के हेलीकाप्टर ध्रुव, एलसीए, तथा मिसाइलों के प्रोटोटाइप, तोप के जरिए तकनीक और ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, डीआरडीओ के प्रमुख, ब्रह्मोस मिसाइल कार्यक्रम के प्रमुख डा. सुधीर मिश्रा समेत तीनों सेनाओं के जनरल और अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस लाइट एंड साउंड शो को काफी यादगार बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय के अधिकारी लगातार होमवर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी ऊंचाइयां पा गया डिफेंस एक्सपो

कम समय में ही डेफ एक्सपो ने रिकार्ड ऊंचाइयों को छू लिया है। इसका ताजा उदाहरण डेफ एक्सपो 2018 में देखने को मिला। 2.90 लाख स्क्वायरफीट में फैले डेफ एक्सपो में 47 देशों की जानी मानी कंपनियों ने हिस्सा लिया है। रूस, ब्रिटेन, स्वीडेन, फ्रांस, जर्मनी, अमेरिका, कोरिया जैसे देशों के हथियार, साजो सामान, उसके प्रोटोटाइप शो केस सजे हैं।


पीएम बताइए कैसी मेक इंडिया चाहिए

डेफ एक्सपो की पूरी थीम मेक इन इंडिया है। सभी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां देशी कंपनियों से टाईअप कर रही हैं। हर अंतरराष्ट्रीय कंपनी के स्टाल पर किसी न किसी रूप में मेक इन इंडिया का मैकेनिकल शेर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। अमेरिका, फ्रांस की राफेल या रूस की रोसोबोरोन एक्सपोर्ट भी भारत में ही अपने रक्षा साजो सामान को तैयार करने के लिए खुली सहमति दे रही हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed