{"_id":"5bc2f521bdec2269855913aa","slug":"india-s-richest-people-in-a-report-rich-people-of-233-cities-mumbai-is-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के अमीर लोगों पर सामने आई रिपोर्ट, 233 शहरों के रईसों में मुंबई पहले पायदान पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत के अमीर लोगों पर सामने आई रिपोर्ट, 233 शहरों के रईसों में मुंबई पहले पायदान पर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
भारत के अमीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप जानते हैं कि भारत के सबसे ज्यादा अमीर लोग किस शहर में रहते हैं ? क्या आपको कोई अंदाजा है कि दिल्ली के रईस लोगों की संपत्ति कितनी है ? तो दिल थाम के बैठिये क्योंकि बारक्लेज हरुन इंडिया की रिच लिस्ट आ गई है भारत के रईसों से जुड़ी हर बात बताने के लिए। आप को बता दें कि इस सूची में देश के वो अमीर शामिल हैं जिनकी संपत्ति एक हजार करोड़ या उससे ज्यादा है। इस सूची के मुताबिक अमीरों की संपत्ति के बारे में जो तथ्य सामने आये हैं वो आपको हैरत में डाल देंगे। हमारे देश के अमीर कई मामले में 'क्रेजी रिच' हैं।
दिल्ली के अमीर
दिल्ली वालों ने तो कमाल ही कर दिया है क्योंकि बारक्लेज हरुन इंडिया रिच लिस्ट में इस साल सिर्फ राजधानी से 163 अमीर लोग शामिल किये गये हैं। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इन 163 रईसों की कुल संपत्ति 6,78,400 करोड़ रुपये बताई गई है । ये जानकर देश और दुनिया के लोगों की आंखे खुली की खुली रह गई है।
सबसे अमीर शहर
भारत के 233 शहरों के नाम इस लिस्ट में शामिल हुए हैं लेकिन इनमें से ज्यादातर अमीर लोग मुंबई में रहते हैं। इस तरह सबसे अमीर शहर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई है और दूसरे नंबर पर दिल्ली है जिनके 163 रईस कमाल कर रहे हैं। देश के सबसे अमीर शहरो की फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर दक्षिण का शहर बेंगलूरु है जहां 69 लोग रइसों की लिस्ट में शामिल किये गये हैं।
विज्ञापन
लिस्ट में कौन है टॉप ?
बिजनेस टॉयकून मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर लोगों का प्रतिनिधित्व पहले पायदान पर रहते हुए करते हैं। अमीर लोगों के फेहरिस्त में 831 भारतीय हैं जिनकी संपत्ति का कुल मूल्य एक हजार करोड़ या इससे ज्यादा है। मुकेश अंबानी की जायदाद का कुल मूल्य 3.71 लाख करोड़ रुपये के करीब आंका गया है।
राजधानी दिल्ली के सबसे अमीर
एचसीएल के शिव नादर दिल्ली के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं। उनकी संपत्ति का कुल मूल्य 37,400 करोड़ रुपये बताया गया है। वही आईशर मोटर्स के विक्रम लाल दूसरे सबसे अमीर दिल्ली वाले है जिनकी कुल संपत्ति का मूल्य 37,100 करोड़ रुपये है। वही तीसरे नंबर पर दिल्ली की रईस रोशनी नादर है जिनकी कुल संपत्ति का मूल्य 31,400 करोड़ रूपये है।
कुछ और नामचीन रईस
भारती एयरटेल के सुनील मित्तल भारतीय अमीर लोगों के लिस्ट में चौथे नंबर हैं जिनकी संपत्ति का कुल मूल्य 22,500 करोड़ रुपये है। वहीं डीएलएफ के राजीव सिंह 21,000 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ भारत के पांचवें सबसे अमीर शख्स हैं।
टॉप 10 अमीर
भारत के टॉप टेन अमीर में 20,900 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ किरण नादर, 19,500 करोड़ की संपत्ति के साथ आनंद बर्मन हैं। वहीं इस लिस्ट में 13,900 करोड़ की संपत्ति के मालिक राकेश मित्तल और 12,800 करोड़ रूपये की संपत्ति के मालिक राहुल भाटिया भी हैं।
इस रिपोर्ट में दुनिया के मुकाबले हमारे देश में अमीर लोगों की फेहरिस्त में महिलाओं का प्रतिनिधत्व बेहद कम है। भारत की सिर्फ दो महिलायें ही सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में जगह बना पाईं हैं।