फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's reaction on America's new travel advisory, Randhir Jaiswal said - nothing new News In Hindi

MEA: अमेरिका की नई ट्रैवल एडवाइजरी पर भारत की प्रतिक्रिया, रणधीर जायसवाल बोले- कुछ नया नहीं..

Thu, 26 Jun 2025 10:48 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 10:48 PM IST
सार

अमेरिका ने भारत यात्रा को लेकर अपने नागरिकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी। इसको लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका द्वारा जारी एडवाइजरी में कुछ नया नहीं है। ये सामान्य प्रक्रिया है और भारत का एडवाइजरी स्तर 'लेवल-2' पहले जैसा ही बना हुआ है।

विज्ञापन
India's reaction on America's new travel advisory, Randhir Jaiswal said - nothing new News In Hindi
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को अमेरिका द्वारा वहां के नागरिकों के भारत यात्रा के लिए जारी एडवाइजरी पर प्रतिक्रिया दी है। इसको लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अमेरिका द्वारा जारी की गई हालिया ट्रैवल एडवाइजरी उनकी अपनी सुरक्षा संबंधी मूल्यांकन पर आधारित है, और ऐसे परामर्श समय-समय पर जारी किए जाते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि अमेरिका ने बीते 16 जून को अपने नागरिकों के लिए भारत को लेकर ट्रैवल एडवाइजरी अपडेट की थी। इसमें कहा गया है कि भारत में अपराध और दुष्कर्म के मामलों को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतें। साथ ही कुछ राज्यों में आतंकी खतरे की वजह से यात्रा न करने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया कि भारत में दुष्कर्म के सबसे तेजी से बढ़ने वाले अपराधों में से एक है और पर्यटन स्थलों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हिंसक घटनाएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

रणधीर जायसवाल ने दी प्रतिक्रिया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि हमने ध्यान दिया है कि अमेरिका ने 16 जून को भारत के लिए ट्रैवल एडवाइजरी अपडेट की है। हालांकि, अमेरिका ने हमें सूचित किया है कि भारत के लिए एडवाइजरी का स्तर नहीं बदला है। यह पहले की तरह 'लेवल-2' पर ही है। उन्होंने बताया कि यह लेवल-2 श्रेणी पिछले कई वर्षों से बनी हुई है, यानी भारत की यात्रा करते समय नागरिकों को 'अतिरिक्त सतर्कता' बरतने की सलाह दी जाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- MEA: 'SCO में आतंकवाद पर भारत मुखर, ऑपरेशन सिंधु से ईरान-इस्राइल से भारतीयों की सुरक्षित वापसी', बोले जायसवाल

अमेरिका ने किन क्षेत्रों को किया हतोत्साहित
गौरतलब है कि अमेरिका ने अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर (लद्दाख और लेह को छोड़कर) में न जाने की सलाह दी है, साथ ही पूर्वी महाराष्ट्र, उत्तरी तेलंगाना से लेकर पश्चिम बंगाल तक के ग्रामीण इलाकों में आपात सेवाओं की सीमित उपलब्धता की बात भी कही है।

ये भी पढ़ें:- Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का दावा, 'धर्म देखकर सुविधाएं देने में होता था भेदभाव, अब सबको मिलेगा समान अधिकार'

अमेरिका के वीजा दिशानिर्देशों पर भी बोले जायसवाल
साथ ही जायसवाल ने अमेरिका के वीजा दिशानिर्देशों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वीजा और इमिग्रेशन से जुड़ी बातें किसी भी देश के संप्रभु अधिकार में आती हैं। हालांकि, अमेरिका की तरफ से वीजा आवेदनों में सोशल मीडिया की जानकारी मांगने वाले नए दिशा-निर्देशों पर भारत की नजर है। उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि भारतीय नागरिकों के वीजा आवेदन केवल योग्यता के आधार पर परखे जाने चाहिए। हम अमेरिका के साथ सभी 'मोबिलिटी' और वाणिज्यिक मामलों पर लगातार संपर्क में हैं, ताकि भारतीयों के हित सुरक्षित रहें।


भारत-अमेरिका संबंध 21वीं सदी की सबसे अहम साझेदारी : विदेश मंत्रालय
भारत ने पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष जनरल आसिम मुनीर के व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भोजन करने के बारे में कहा कि उसने इस घटना का संज्ञान लिया है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत व अमेरिका के संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं और 21वीं सदी की इस सबसे अहम साझेदारी के हर पहलू पर भारत का भरोसा कायम है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में मुनीर को ट्रंप के न्योते के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, हमने इस दौरे का संज्ञान लिया है। हालांकि मैं अभी इसपर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। ट्रंप ने 18 जून को जनरल मुनीर को व्हाइट हाउस में दोपहर के भोजन के लिए बुलाया था।

उन्होंने कहा, जहां तक भारत-अमेरिका संबंधों का सवाल है, मैं आपको याद दिला दूं कि अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी व्यापक है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और बढ़ते रणनीतिक झुकाव पर आधारित है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर उच्च स्तर पर ध्यान दिया जा रहा है और यह व्यापार से लेकर महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा और कई अन्य क्षेत्रों में निरंतर संवाद और सहयोग में प्रकट होता है। हम 21वीं सदी की इस सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी की दिशा में आश्वस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed