{"_id":"69ee2c78aa7be5cbf0040279","slug":"india-s-peak-power-demand-soars-to-record-high-of-256-11-gw-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का सितम: घरों-दफ्तरों में तेजी से बढ़ा एसी और कूलिंग उपकरणों का इस्तेमाल, रिकॉर्ड स्तर पर बिजली की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गर्मी का सितम: घरों-दफ्तरों में तेजी से बढ़ा एसी और कूलिंग उपकरणों का इस्तेमाल, रिकॉर्ड स्तर पर बिजली की मांग
Sun, 26 Apr 2026 08:49 PM IST
Nirmal Kant
आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली
Published by: Nirmal Kant
Updated Sun, 26 Apr 2026 08:49 PM IST
सार
भीषण गर्मी के चलते देश में बिजली की मांग रिकॉर्ड 256.11 गीगावॉट तक पहुंच गई, जबकि उत्पादन पर्याप्त रहने से कटौती नहीं करनी पड़ी। तापमान बढ़ने के साथ खपत तेजी से बढ़ी है और इस गर्मी में मांग 270 गीगावॉट तक जाने का अनुमान है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
electricity
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बिजली की मांग शनिवार को रिकॉर्ड स्तर 256.11 गीगावॉट तक पहुंच गई। यह बढ़ोतरी देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण हुई। इसकी वजह घरों और दफ्तरों में एसी और कूलिंग उपकरणों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। ऊर्जा मंत्रालय की ओर से संकलित आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।
मंत्रालय के अनुसार, इससे एक दिन पहले भी 252.07 गीगावॉट की मांग दर्ज हुई थी, जो उस समय तक का रिकॉर्ड था। अधिकारियों ने बताया कि देश में बिजली उत्पादन पर्याप्त होने के कारण किसी तरह की बिजली कटौती नहीं हुई।
विशेषज्ञों का मानना है कि अधिकतम बिजली मांग आगे और बढ़ सकती है और ऊर्जा मंत्रालय ने इस गर्मी के मौसम में इसे 270 गीगावॉट तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि अप्रैल की शुरुआत में बेमौसम बारिश से तापमान कम रहने के कारण बिजली की मांग अपेक्षाकृत कम थी। लेकिन अप्रैल के मध्य से तापमान लगातार बढ़ने के साथ बिजली खपत में तेज बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, देश के कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक बढ़ गया है, जो देश के कुछ हिस्सों में गर्मी के बढ़ते दबाव की स्थिति का संकेत है।
ये भी पढ़ें: भारत में कैसे बढ़ रहा गर्मी का प्रकोप: राजस्थान से ज्यादा UP के मैदानी इलाके क्यों गर्म, आगे क्या होगी स्थिति?
अप्रैल से जून तक तेज लू की चेतावनी
आईएमडी ने अप्रैल से जून 2026 के बीच पूरे देश में तीव्र लू चलने की चेतावनी दी है। उत्तर के गंगा के मैदानी क्षेत्र, मध्य भारत और पूर्वी तटीय राज्यों में सामान्य से अधिक लू वाले दिन रहने की संभावना है। कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है और अधिक नमी के कारण जीवन के लिए खतरा और बढ़ सकता है।
इन राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना
अप्रैल, मई और जून के दौरान हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। अप्रैल के अंत में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति पहले ही असर दिखा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन