फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Russia agreed to work together on UNSC agenda during bilateral talks

भारत-रूस के बीच द्विपक्षीय वार्ता, यूएनएससी एजेंडे पर साथ काम करने को लेकर बनी सहमति

Thu, 18 Feb 2021 03:53 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 18 Feb 2021 03:53 AM IST
विज्ञापन
India Russia agreed to work together on UNSC agenda during bilateral talks
India and russia - फोटो : iStock

भारत और रूस के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मुद्दों को लेकर द्विपक्षीय वार्ता हुई। मंगलवार को मॉस्को में हुई इस वार्ता में रूस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रूसी संघ में विदेश मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय संगठन विभाग के निदेशक पीटर इलीचेव ने किया था।

विज्ञापन


आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रकाश गुप्ता ने भारतीय दूतावास के अधिकारियों के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर चल रही आपसी बातचीत की भी सराहना की।
विज्ञापन


इसमें मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी भी शामिल थे। भारतीय पक्ष ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कार्यकाल के दौरान देश की प्राथमिकताओं के बारे में रूसी पक्ष को जानकारी दी। दोनों पक्ष आपसी विशेष रणनीतिक साझेदारी को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एजेंडे के महत्वपूर्ण मुद्दों पर मिलकर काम करने पर सहमत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष रूसी राजनयिकों से मिले विदेश सचिव शृंगला
विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला की रूस के उप विदेश मंत्री इगोर मोर्गुलोव के साथ बुधवार को द्विपक्षीय संबंधों, बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों को लेकर शानदार चर्चा हुई। 2021 की अपनी पहली विदेश यात्रा पर मॉस्को पहुंचे शृंगला ने मोर्गुलोव के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन समेत आगामी उच्चस्तरीय बैठकों की तैयारियों की समीक्षा भी की।

मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में कहा, भारत एवं रूस के बीच मजबूत संबंधों को विदेश कार्यालय चर्चा के दौरान और अधिक मजबूती मिली जहां पारस्परिक हित के अन्य क्षेत्रों के साथ बहुआयामी संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। शृंगला द्विपक्षीय राजनीतिक चर्चा के तहत रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लैवरोव से भी मिले।


दो दिवसीय आधिकारिक दौरे से भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक भागीदारी को गति मिलने तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के प्रासंगिक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है। इससे पहले, शृंगला ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, मैं यहां खूबसूरत मॉस्को शहर आकर प्रसन्न हूं। नए साल में भारत से बाहर यह मेरी पहली यात्रा है। कोविड के समय मेरी यह यात्रा इस बात का संकेत है कि हम रूस के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देते हैं। मुझे यकीन है कि यह बहुत ही सार्थक चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed