MEA: भारत ने ट्रंप के 25% अतिरिक्त टैरिफ को बताया 'अनुचित', कहा- अपने हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे जरूरी कदम
भारत पर अमेरिका द्वारा अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने पर विदेश मंत्रालय ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे अनुचित और अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका द्वारा भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के फैसले पर विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने ऐसे वक्त में यह फैसला लिया, जब कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हित में इसी तरह की कार्रवाई कर रहे हैं। इसके साथ ही बताया कि भारत भी अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। जायसवाल ने साफ कहा कि अमेरिका का यह कदम अनुचित, अन्यायपूर्ण और गैरवाजिब है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने भारत पर ऐसे कदमों के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाने का निर्णय लिया है जो कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हित में उठा रहे हैं। हम दोहराते हैं कि ये कदम अनुचित, अन्यायपूर्ण और अविवेकपूर्ण हैं। भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि हाल के दिनों में अमेरिका ने रूस से भारत के तेल आयात को निशाना बनाया है। हमने इन मुद्दों पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है, जिसमें यह तथ्य भी शामिल है कि हमारे आयात बाजार के कारकों पर आधारित हैं और भारत के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के समग्र उद्देश्य से किए जाते हैं।
It is extremely unfortunate that the US chose to impose additional tariffs on India for actions that several other countries are also taking in their own national interest. We reiterate that these actions are unfair, unjustified and unreasonable. India will take all actions… pic.twitter.com/ecYdZqwyx4
— ANI (@ANI) August 6, 2025
सात अगस्त से लगेगा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ
सात अगस्त से भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू हो जाएगा। इसका एलान ट्रंप ने 30 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सोशल ट्रुथ से किया था। इस दौरान उन्होंनें आगे लिखा था कि याद रखें, भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उसके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा हैं, और किसी भी देश की तुलना में उसके यहां सबसे कठोर व्यापार बाधाएं हैं। इसके अलावा, उसने हमेशा अपने अधिकांश सैन्य उपकरण रूस से ही खरीदे हैं, और चीन के साथ, वह रूस का सबसे बड़ा ऊर्जा खरीदार है, वो भी ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके। ये टैक्स ट्रंप ने भारत पर पहले लगाया था।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने पूरे नहीं किए IMF के लक्ष्य, हासिल कर पाएगा 7 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज की अगली किस्त?
25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ का एलान
वहीं, छह अगस्त को ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत और अतिरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला ले लिया। इस पर उन्होंने दस्तखत भी कर दिए। इसके बाद भी भारत ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, ये टैरिफ प्रभावी रूप से तुरंत लागू नहीं होगा। ये अतरिक्त टैरिफ 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से लागू होगा। अमेरिका ने ये टैरिफ भारत पर रूस से सस्ते दामों में तेल खरीदने के लिए लगाया है। हालांकि भारत ने इस पर अपनी ऊर्जा सुरक्षा का हवाला दिया है। यह निर्णय अमेरिका के रणनीतिक हितों से जुड़ा हुआ माना जा रहा है, जो भारत-रूस ऊर्जा संबंधों के चलते लिया गया है। इस फैसले से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव की आशंका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.