फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 30773 new COVID19 cases and 309 deaths in the last 24 hrs

देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा मिले संक्रमित, 309 लोगों की मौत

Sun, 19 Sep 2021 10:05 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 19 Sep 2021 10:05 AM IST
सार

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, 18 सितंबर तक कुल 55,23,40,168 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना संक्रमण का प्रभाव फिर से बढ़ने लगा है। अलग-अलग राज्यों में कोरोना की रफ्तार तेज है। 

विज्ञापन
India reports 30773 new COVID19 cases and 309 deaths in the last 24 hrs
देश में कोरोना के हाल। - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले चार दिन से लगातार कोरोना मरीजों की संख्या 30 हजार के पार है। कोरोना के नए मामलों में हुई बढ़ोत्तरी तीसरी लहर का संकेत है। हालांकि, देश में कोरोना के मामलों में आज थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,773 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 309 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 38,945 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। वहीं, 18 सितंबर को कोरोना के 35 हजार नए मामले सामने आए थे। 

विज्ञापन


12 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। करीब एक दर्जन राज्यों में कोरोना के दैनिक मामले एक हजार से ऊपर आ रहे हैं। इससे तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है। विशेषज्ञों ने भी सितंबर के तीसरे हफ्ते में तीसरी लहर की आशंका जताई थी। ऐसे में देश धीरे-धीरे तीसरी लहर की चपेट में आ रहा है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश. महाराष्ट्र, मिजोरम समेत कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। केरल तो अब भी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। राज्य में रोजाना 20 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मरीज निकल रहे हैं। 
विज्ञापन


देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-30,773 हजार
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 38,945 हजार
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-309 सौ
बीते 24 घंटे में कुल टीका- 85.42 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3.32 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.34 करोड़
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.26 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4,44 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 80.43 करोड़ 


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, 18 सितंबर तक कुल 55,23,40,168 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, शनिवार (18 सितंबर) को 15 लाख 59 हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed