फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 18454 new covid cases and recovery Rate also rise Ministry of Health and Family Welfare

देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में संक्रमण के 18 हजार से ज्यादा नए मामले, रिकवरी रेट 98.15 फीसदी पहुंचा

Thu, 21 Oct 2021 10:54 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 21 Oct 2021 10:54 AM IST
सार

देश ने कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज का आंकड़ा पूरा कर इतिहास रच दिया है। हालांकि, कोरोना के दैनिक मामलों में अब भी बढ़ोतरी जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार नए मामले सामने आए हैं। त्योहारों से पहले बढ़ रहे कोरोना केस को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
India reports 18454 new covid cases and recovery Rate also rise Ministry of Health and Family Welfare
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ जा रहे हैं तो किसी दिन केस कम हो जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक दिन में 18 हजार नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


वहीं, रिवकरी रेट 98.15% पहुंच गया है। यानी स्वस्थ होने वालों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। यह फीसदी मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं, कोरोना के खिलाफ आज का दिन भारत के लिए सबसे अहम है। भारत ने 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाने का डोज पूरा कर इतिहास रच दिया है। 
विज्ञापन


देश में आम लोगों के लिए 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी और आखिरी 20 करोड़ डोज 31 दिन में लगे। देश की 75% युवा आबादी को कम से कम एक डोज लग चुका है और 31% आबादी को दोनों डोज लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 1 लाख 78 हजार 831 एक्टिव केस आए हैं, जो करीब आठ महीने बाद सबसे कम है। जबकि 3 करोड़ 64 लाख 28 हजार 541 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 81 लाख 94 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 52 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 



24 घंटे में 1028 मरीजों की मौत
वहीं, यूरोप में कोरोना महामारी फिर से तबाही मचा रखी है। रूसी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 1,028 लोगों की जान चली गई, जो महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सबसे अधिक संख्या है।  इससे रूस में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 226,353 हो गई जो कि यूरोप में अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed