{"_id":"60bc80aea36773584f1aa7c6","slug":"india-reports-114460-new-corona-cases-and-2677-deaths-in-the-last-24-hours-as-per-health-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: दैनिक मामलों में तेज गिरावट, बीते 24 घंटे में मिले 1.14 लाख मामले, 2677 मरीजों ने गंवाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: दैनिक मामलों में तेज गिरावट, बीते 24 घंटे में मिले 1.14 लाख मामले, 2677 मरीजों ने गंवाई जान
Sun, 06 Jun 2021 01:39 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:39 PM IST
सार
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1.14 लाख मामले सामने आए, जबकि 2677 मरीजों की जान गई।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना की दूसरी लहर भले ही अस्तित्व में हो लेकिन पिछले कई दिनो से कोरोना के दैनिक मामले लगातार गिर रहे हैं। एक दिन में कोविड-19 के 1,14,460 नए मामले सामने आए जो 60 दिन की अवधि में सबसे कम संख्या है। इसके साथ ही दैनिक संक्रमण दर घटकर अब 5.62 प्रतिशत रह गई है। वहीं, महामारी से 2,677 और लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के नए मामलों के साथ देश में महामारी के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,88,09,339 हो गई है। वहीं संक्रमण से 2,677 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,46,759 हो गई है। करीब 42 दिन में मृतकों की यह सबसे कम संख्या है। इसके अलावा सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर 15 लाख से कम रह गई है।
विज्ञापन
छह अप्रैल को 24 घंटे में संक्रमण के 96,982 नए मामले सामने आए थे। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को 20,36,311 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिन्हें मिलाकर जांच संख्या बढ़कर 36,47,46,522, हो गई है। दैनिक संक्रमण दर घटकर अब 5.62 प्रतिशत रह गई है और लगातार 13 दिन से यह दस प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर घटकर 6.54 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन
इसने कहा कि देश में अब 14,77,799 मामले उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 5.13 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर सुधरकर 93.67 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 77,449 मामले कम हुए हैं। यह लगातार 24वां दिन है जब स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमितों की संख्या से अधिक है। अब तक 2,69,84,781 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, संक्रमण से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।
गौरतलब है कि देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।