फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reported close to 2 million Covid 19 cases in August highest in any country during any month

भारत ने बनाया वैश्विक रिकॉर्ड, अगस्त में सामने आए कोरोना के लगभग 20 लाख मामले

Tue, 01 Sep 2020 11:28 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 01 Sep 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
India reported close to 2 million Covid 19 cases in August highest in any country during any month
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में अगस्त के महीने में कोविड-19 के लगभग 20 लाख मामले सामने आए हैं। यह किसी भी देश में किसी भी महीने के दौरान दर्ज किए गए सबसे ज्यादा मामले हैं। देश में वायरस से होने वाली मौतों में भी वृद्धि देखी गई। अगस्त में 28,859 मरीजों की मौत हुई है। यह संख्या पिछले महीने के मुकाबले 50 प्रतिशत ज्यादा है।

विज्ञापन


राज्य सरकारों से मिले डाटा के अनुसार, भारत में अगस्त के महीने में 19,87,705 मामले दर्ज किए गए। यह एक महीने में किसी भी देश में सामने आए मामलों की अधिकतम संख्या है। यह संख्या अमेरिका में जुलाई में दर्ज किए अधिकतम मामलों (19,04,462) से भी ज्यादा है। हालांकि भारत के मुकाबले अमेरिका और ब्राजील में ज्यादा लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई।
विज्ञापन



30 अगस्त तक अमेरिका में जहां संक्रमण के कारण 31 हजार लोगों की मौत हुई। वहीं ब्राजील में वायरस के कारण 29,565 लोगों की जान गई। भारत में, अगस्त के दौरान संक्रमण में भारी वृद्धि का अनुमान इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि पिछले महीने महामारी फैलने के बाद से दर्ज किए गए मामलों का 54 प्रतिशत सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- CoronaVirus in India: आज कोरोना के कहर में थोड़ी कमी, पिछले 24 घंटे में 69921 नए मामले सामने आए


भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 36.8 लाख है। इसमें से 28.3 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि देश में लगभग 7.9 लाख सक्रिय मामले हैं। भारत संक्रमण के सक्रिय मामले में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर अमेरिका है जहां 25.6 लाख मामले हैं। भारत में इस वायरस ने अब तक 65,373 लोगों की जान ले ली है।

वहीं अमेरिका में 1.87 और ब्राजील में 1.2 लाख लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी देखने को मिली। इससे पहले सोमवार को कोरोना के 78 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। मंगलवार को एक दिन में 69,921 नए मामले सामने आए। अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 28 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed