{"_id":"65090de6153c23a56a0b8cd5","slug":"india-rejects-allegations-by-canada-said-we-are-a-democratic-polity-with-a-strong-commitment-to-rule-of-law-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जहां आतंकियों को दी जाती है पनाह': निज्जर की हत्या के आरोपों को लेकर भारत का कनाडा को जवाब, ट्रूडो पर निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'जहां आतंकियों को दी जाती है पनाह': निज्जर की हत्या के आरोपों को लेकर भारत का कनाडा को जवाब, ट्रूडो पर निशाना
Tue, 19 Sep 2023 08:26 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 19 Sep 2023 08:26 AM IST
सार
सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड की जांच को लेकर कनाडा ने भारत के एक शीर्ष राजनयिक को निष्कासित कर दिया। कनाडा सरकार का आरोप है कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार की साजिश हो सकती है। इन्हीं आरोपों को भारत सरकार ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
भारत ने कनाडाई सरकार के आरोप खारिज किए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा की तरफ से भारत पर लगाए गए आरोपों का मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने करारा जवाब दिया है। जारी बयान में मंत्रालय ने कनाडा के आरोपों को बेतुका और प्रेरित करार दिया है। भारत ने कहा है कि इस तरह के आरोप सिर्फ उन खालिस्तानी आतंकी और कट्टरपंथियों से ध्यान हटाने के लिए जिन्हें लंबे समय से कनाडा में शरण दी जा रही है और जो भारत की क्षेत्रीय एकता और अखंडता के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री मेलानी जॉली के बयान की आलोचना
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कनाडा के विदेश मंत्री जस्टिन ट्रूडो के उस बयान को सीधे तौर पर नकारा गया है, जिसमें ट्रूडो ने संसद में निज्जर की हत्या के तारों को भारत से जोड़ा। साथ ही विदेश मंत्री मेलानी जॉली के बयान की भी आलोचना की गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है, जहां कानून के नियम के प्रति प्रतिबद्धता है। इसमें आगे कहा गया कि खालिस्तानी आतंकियों और कट्टरपंथियों की गतिविधियों से जुड़े मामलों में कनाडा सरकार का कुछ न कर पाना लंबे समय से हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
कनाडा के नेताओं को भी घेरा
भारत की तरफ से इस मामले में कनाडा के नेताओं को भी घेरा गया है। बयान में कहा गया कि कनाडा के कई राजनीतिक चेहरे ऐसे तत्वों (खालिस्तानियों) के लिए खुले तौर पर सहानुभूति जताते हैं, जो कि चिंता की बात है। कनाडा ने जिस तरह हत्या, मानव तस्करी और संगठित अपराध जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को जगह देना जारी रखा है, वह कोई नई बात नहीं है। हम भारत के ऐसी किसी भी गतिविधि से जुड़े होने की बात को स्पष्ट तौर पर नकारते हैं और कनाडा सरकार से अपील करते हैं कि वह अपनी जमीन से भारत के खिलाफ काम कर रहे भारत-विरोधी तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
यह है मामला
कनाडा और भारत के बीच मनमुटाव बढ़ता जा रहा है। दरअसल, कनाडा ने भारत के एक शीर्ष राजनयिक को निष्कासित कर दिया। पूरा मामला सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड की जांच से जुड़ा है। कनाडा सरकार का आरोप है कि भारतीय राजनयिक हत्याकांड की जांच में हस्तक्षेप कर रहे थे और वह भी तब जब कनाडाई एजेंसी मामले की जांच के लिए प्रतिबद्ध हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया है कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार की साजिश हो सकती है।
पहले जानिए, कौन है हरदीप सिंह निज्जर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल जून में कनाडा के एक प्रमुख खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया था। हमले में उसकी मौत हो गई थी। भारतीय एजेंसी एनआईए ने निज्जर को भगोड़ा घोषित किया था। बता दें, निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था और कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रमुख चेहरा था। निज्जर, खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख भी था।
कनाडाई पीएम ने भारत सरकार पर लगाए आरोप
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कनाडाई प्रधानमंत्री मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को आरोप लगाए कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है। ट्रूडो ने कहा कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों के पास यह मानने के कारण है कि भारत सरकार के एजेंटों ने ही निज्जर की हत्या की है। कनाडाई एजेंसियां निज्जर की हत्या में भारत की साजिश की संभावनाओं की जांच कर रही हैं। ट्रूडो ने जोर दिया कि कनाडा की धरती में कनाडाई नागरिक की हत्या में किसी भी प्रकार की संलिप्तता अस्वीकार्य है।