{"_id":"6407d289d300454c900e79c6","slug":"india-regretted-the-ohchr-statement-on-the-issue-of-kashmir-calling-it-inappropriate-and-factually-incorrect-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर ओएचसीएचआर की कोई भूमिका नहीं, भारत ने कहा- तथ्यात्मक रूप से गलत बताया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर ओएचसीएचआर की कोई भूमिका नहीं, भारत ने कहा- तथ्यात्मक रूप से गलत बताया
Wed, 08 Mar 2023 05:40 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 08 Mar 2023 05:40 AM IST
सार
मानवाधिकार परिषद के 52वें सत्र के दौरान उच्चायुक्त के मौखिक नवीनतम जानकारी पर आम बहस में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत इंद्रमणि पांडे ने कहा कि इस मामले में मानवाधिकार आयुक्त कार्यालय की कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
ओएचसीएचआर फाइल फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने कश्मीर की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयुक्त कार्यालय (ओएचसीएचआर) के बयान पर खेद जताते हुए मंगलवार को इसे अनुचित और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया।
मानवाधिकार परिषद के 52वें सत्र के दौरान उच्चायुक्त के मौखिक नवीनतम जानकारी पर आम बहस में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत इंद्रमणि पांडे ने कहा कि इस मामले में मानवाधिकार आयुक्त कार्यालय की कोई भूमिका नहीं है। यह भारत का आंतरिक मामला है। पांडे ने कहा कि अगस्त 2019 में सांविधानिक बदलाव के बाद जम्मू-कश्मीर में असाधारण प्रगति हुई है। लोकतंत्र समाज के निचले स्तर तक पहुंचा है, राजनीतिक प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी बढ़ी है, लोगों को बेहतर शासन और सुरक्षा मिल रही है और समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास तेज हुआ है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त वोल्कर तुर्क ने कहा, उन्हें हाल के महीनों में भारत व पाकिस्तान के साथ कश्मीर में मानवाधिकार की चिंताजनक स्थिति पर चर्चा करने का अवसर मिला। मानवाधिकारों पर प्रगति और अतीत के लिए न्याय, सुरक्षा व विकास के लिए अहम होगा।
पाकिस्तान में होली मना रहे हिंदू छात्रों पर दो दिन में दूसरा हमला
पाकिस्तान के कट्टरपंथी इस्लामी समूह ने होली मना रहे हिंदू छात्रों पर दो दिन में दूसरी बार हमला किया है। मंगलवार को कराची विवि में होली मना रहे छात्रों पर हमले में 15 हिंदू छात्र घायल हो गए। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि सिंधी विभाग में हिंदू और अन्य छात्र होली मना रहे थे और एक-दूसरे पर रंग फेंक रहे थे। इसी दौरान कुछ छात्रों पर हमले में छात्र घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा, हम जांच कर रहे हैं। यह हमारी नीति के खिलाफ है। घटना के बाद एक हिंदू छात्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें पूरी घटना का ब्योरा दिया है। छात्रा ने कहा, इस्लामी जमीयत तुलबा (आईजेटी) के कुछ कार्यकर्ताओं ने होली मना रहे छात्रों पर हमला किया। इससे पहले पंजाब विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज परिसर में सोमवार को हिंदू छात्रों को निशाना बनाया था।