फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India records COVID-19 cases Active Cases deaths news and updates

Covid: भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में आई गिरावट, 33 हजार से घटकर रह गए 30,041 केस

Sat, 06 May 2023 12:25 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 06 May 2023 12:25 PM IST
सार

Coronavirus Update Today : स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार उपचाराधीन मामले संक्रमण के कुल मामलों का 0.07 प्रतिशत है वहीं संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है।
 

विज्ञापन
India records COVID-19 cases Active Cases deaths news and updates
कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में सक्रिय और नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को बीते 24 घंटे में 2,961 नए मामले सामने आए। जबकि यह आंकड़ा शुक्रवार को 3,611 था। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 33,232 से घटकर 30,041 रह गए हैं। 

विज्ञापन

महामारी को दे रहे मात

वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,44,05,550 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि शुक्रवार को 17 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,659 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन

220 करोड़ टीके लगाए गए

कोरोना मामले की कुल संख्या 4.49 करोड़ यानी 4,49,67,250 दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का मात्र 0.07 प्रतिशत रह गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में 1,300 से ज्यादा नमूनों में XBB2.3 पाया गया

भारत में 1,300 से ज्यादा नमूनों में कोरोना के स्वरूप ‘ओमिक्रॉन’ का उपस्वरूप ‘एक्सबीबी2.3’ पाया गया है। अब भी एक्सबीबी.1.16 प्रकार के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ‘इंडियन सार्स-सीओवी-2 जेनोमिक्स कन्सोर्टियम’ (आईएनएसएसीओजी) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 राज्यों से लिए गए नमूनों में एक्सबीबी2.3 पाया गया है। 

इसके मुताबिक, गुजरात में सबसे ज्यादा 307 नमूनों में संक्रमण का यह स्वरूप पाया गया है। दिल्ली के 183 नमूनों, कर्नाटक के 178 नमूनों और महाराष्ट्र के 164 नमूनों में एक्सबीबी2.3 पाया गया है। एक्सबीबी1.16 उपस्वरूप मध्य भारत के 91.7 फीसदी नमूनों में मिला है। पूर्वोत्तर के 100 प्रतिशत नमूनों में, उत्तर भारत के 52.8 फीसदी, पूर्वी भारत के 50 प्रतिशत, दक्षिण भारत के 75 फीसदी और पश्चिम भारत के 67.1 प्रतिशत नमूनों में यह उपस्वरूप मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed