फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India recorded the highest number of deaths in May compared to the world Covid cases were also higher

चिंतनीय: काल बना मई का महीना, अन्य देशों के मुकाबले भारत में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज, कोविड केस भी रहे अधिक

Tue, 01 Jun 2021 04:49 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 01 Jun 2021 04:49 PM IST
सार

देश में मई का महीना लोगों पर काफी भारी पड़ा। इस माह में 1 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हो गई जबकि केवल पिछले 24 घंटों में (31 मई) ही कोरोना के एक लाख 27 हजार 510 नए मरीज सामने आए हैं।

विज्ञापन
India recorded the highest number of deaths in May compared to the world Covid cases were also higher
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। आए दिन इस वायरस के कारण लोगों की जान जा रही है। हालांकि, सख्त लॉकडाउन के नियमों के चलते अब कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 27 हजार 510 नए मामले सामने आए हैं पर अगर मई के आंकड़ों पर ध्यान दें तो इस माह में कोरोना की दूसरी लहर ने देश में कोहराम मचा दिया। आलम यह था कि देशभर में हजारों लोगों ने कोरोना की चपेट में आने के बाद ऑक्सीजन व स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


मई में 1.2 लाख लोगों की कोरोना से मौत
लोगों की मौत भी हुई।सरकारी आंकड़ों के अनुसार मई माह में कई दिन चार लाख से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए थे। इतना ही नहीं मई में भारत में अन्य देशों की तुलना में कोरोना के सबसे अधिक केस दर्ज हुए और इसी महीने में किसी अन्य देश की तुलना में भारत में सबसे ज्यादा (1.2 लाख) लोगों की मौत भी हुई। जबकि अप्रैल में केवल 48 हजार 768 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों से अधिक हो सकते हैं कोरोना के मामले
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मई महीने में कोरोना के 90.3 लाख केस सामने आए जबकि अप्रैल में नए मामलों की संख्या 69.4 लाख थी यानी अप्रैल की तुलना में मई में नए मामलों की संख्या 30 फीसद ज्यादा रही। जानकारों का मानना है कि यह आधिकारिक आंकड़ें हैं, लेकिन असल में इससे बहुत अधिक लोग कोरोना की चपेट में आए हैं और महामारी से हुई मौतों की संख्या आधिकारिक आंकड़ों से ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मई के बाद नए मामलों में गिरावट
भारत की तुलना में मई के महीने में अन्य देशों में बेहद कम मामले देखने को मिले। हालांकि, राहत की बात यह रही कि 15 मई के बाद नए मामलों में गिरावट दर्ज की जाने लगी। इसके साथ ही एक्टिव केस भी लगातार घटने लगे। देश में फिलहाल 18 लाख 95 हजार 520 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed