{"_id":"603fffe9136f6613de0f3602","slug":"india-philippines-brahmos-deal-news-india-signed-an-important-agreement-to-supply-brahmos-missile-to-philippines","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस को ब्रह्मोस की आपूर्ति के लिए भारत ने किया अहम करार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फिलीपींस को ब्रह्मोस की आपूर्ति के लिए भारत ने किया अहम करार
Thu, 04 Mar 2021 03:00 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 04 Mar 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्मोस मिसाइल
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल सहित अन्य रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के लिए मंगलवार को अहम करार किया। मनीला में इस समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान मौजूद फिलीपींस के रक्षा सचिव डेलफिन लोरेंजाना ने कहा कि उनका देश ब्रह्मोस मिसाइल खरीद रहा है। इस सौदे पर हालांकि अब तक भारत की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा विभाग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि अवर रक्षा सचिव रेमुंडो एलिफैंटे और फिलीपींस में भारत के राजदूत शंभू एस कुमारन ने रक्षा खरीद के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
लोरेंजाना के हवाले से वहां के एक अखबार स्ट्रेट्स टाइम्स ने कहा, हम ब्रह्मोस मिसाइल खरीद रहे हैं। गौरतलब है कि ब्रह्मोस का उत्पादन भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम में हो रहा है और इसे पनडुब्बी, पोत, विमान और जमीन कहीं से भी छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
भारत में रूस के उप राजदूत रोमन बबुश्किन ने पिछले साल 12 नवंबर को एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा था कि भारत और रूस ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल को फिलीपींस और अन्य देशों को निर्यात करने की योजना बना रहे हैं।