फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Partition caused by communal leaders of Congress, Jinnah was secular, Says CK Bose

कांग्रेस के सांप्रदायिक नेताओं के कारण हुआ बंटवारा, जिन्ना धर्मनिरपेक्ष: सुभाष चंद्र बोस के पोते

Wed, 22 Jan 2020 09:32 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 22 Jan 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
India Partition caused by communal leaders of Congress, Jinnah was secular, Says CK Bose
चंद्र कुमार बोस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत का बंटवारा कांग्रेस के सांप्रदायिक नेताओं के कारण हुआ। मोहम्मद अली जिन्ना धर्मनिरपेक्ष नेता थे। वे कभी भी देश का बंटवारा नहीं चाहते थे।

विज्ञापन


बता दें कि चंद्र कुमार बोस पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं। ऐसे में उनके इस बयान के राजनैतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। चंद्र कुमार बोस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन 23 जनवरी को देशभक्ति दिवस घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन


नेताजी के पोते ने कहा कि जिन्ना कांग्रेस के द्वारा बंटवारे के लिए मजबूर किए गए। जब उन्होंने महसूस किया कि वह भारत में सत्ता में साझीदार नहीं बन सकते तब उन्होंने 1940 में लाहौर सम्मेलन में पाकिस्तान का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरदार पटेल, पंडित (जवाहरलाल) नेहरू और यहां तक कि महात्मा गांधी ने भी इस विभाजन को न चाहते हुए स्वीकार किया। आजादी के बाद 1955 तक पाकिस्तान एक धर्मनिरपेक्ष देश था। दुर्भाग्य से जिन्ना का निधन हो गया और उसके बाद पाकिस्तान एक इस्लामिक राष्ट्र बन गया। लेकिन, भारत धर्मनिरपेक्ष रहा और यही देश की आत्मा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed