{"_id":"5feee98368941c26ef0abdd0","slug":"india-pakistan-today-exchanged-the-list-of-nuclear-installations-and-facilities-says-mea","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का किया आदान-प्रदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत और पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का किया आदान-प्रदान
Fri, 01 Jan 2021 02:51 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान
- फोटो : सोशल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान ने शुक्रवार को नई दिल्ली और इस्लामाबाद में राजनयिक चैनलों के माध्यम से परमाणु प्रतिष्ठानों और भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ हमले पर समझौते के तहत शामिल सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। इस समझौते को 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षरित किया गया था और 27 जनवरी 1991 को इसे लागू किया गया था। दोनों देश एक दूसरे को परमाणु प्रतिष्ठानों और हर कैलेंडर वर्ष की पहली जनवरी को समझौते के तहत कवर की जाने वाली सुविधाओं के बारे में सूचित करते हैं।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच इस तरह की सूची का यह लगातार उनतीसंवा आदान-प्रदान है। सबसे पहली बार जनवरी 1992 को ये प्रक्रिया की गई थी।