{"_id":"5c768998bdec22737a36905b","slug":"india-pakistan-tension-cbse-said-student-beware-of-rumors-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाकिस्तान तनाव : सीबीएसई ने कहा, सोशल मीडिया पर अफवाहों से सावधान रहें छात्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-पाकिस्तान तनाव : सीबीएसई ने कहा, सोशल मीडिया पर अफवाहों से सावधान रहें छात्र
Wed, 27 Feb 2019 09:04 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 27 Feb 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बोर्ड परीक्षाओं से पहले सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने और नहीं घबराने की सलाह दी है।सीबीएसई नियंत्रक ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा, पहले ऐसा देखा गया है कि कुछ अनैतिक तत्वों ने यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर फर्जी वीडियो डालकर अफवाहें फैलाईं, इसके पीछे एकमात्र मंशा विद्यार्थियों, अभिभावकों, विद्यालयों और जनता के बीच बस भ्रम फैलाना रही।
विज्ञापन
सीबीएसई ने कहा, ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों को ऐसी गतिविधियों से बाज आने की चेतावनी और सलाह दी जाती है। यदि सीबीएसई के संज्ञान में ऐसी कोई सूचना आती है तो कानून के अनुसार तत्काल जरूरी कार्रवाई की जाएगी। सीबीएसई ने आम लोगों से ऐसी अफवाहों और बेबुनियाद सूचनाओं को नहीं फैलाने तथा परीक्षाएं सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग की अपील की है।सीबीएसई की कक्षा बारहवीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर तीन अप्रैल को समाप्त होंगी। उसकी कक्षा दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी को शुरू हो चुकी हैं एवं 29 मार्च को समाप्त होंगी।
विज्ञापन