फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India pakistan Ceasefire PM Modi meeting Defense Minister MEA jaishankar NSA and CDS share updates

Ceasefire: संघर्ष विराम के तीन घंटे बाद पीएम मोदी ने की बैठक, रक्षा मंत्री, NSA और CDS ने दी हालात की जानकारी

Sat, 10 May 2025 08:20 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 10 May 2025 08:20 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिन से चल रहा संघर्ष शनिवार शाम पांच बजे थम गया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संघर्ष विराम की पुष्टि की। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पीएम मोदी को रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, एनएसए और सीडीएस ने हालात की जानकारी दी। 

विज्ञापन
India pakistan Ceasefire PM Modi meeting Defense Minister MEA jaishankar NSA and CDS share updates
बैठक करते पीएम मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को पांच बजे संघर्ष विराम हो गया। संघर्ष विराम होने के तीन घंटे बाद रात आठ बजे पीएम मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे। उन्होंने पीएम मोदी को हालात की जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
विक्रम मिस्री ने किया संघर्ष विराम का एलान
इससे पहले भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, 'पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) ने आज दोपहर 3:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार शाम पांच  बजे से ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे। विदेश सचिव की यह संक्षिप्त घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह कहने के तुरंत बाद आई कि भारत और पाकिस्तान अमेरिका की मध्यस्थता में वार्ता के बाद पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम लागू; पाकिस्तान ने लगाई गुहार, फिर तैयार हुआ भारत

इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तानी उप-प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री इशाक डार के साथ अलग-अलग बात की थी। विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने शनिवार की सुबह एक बयान में यह जानकारी दी थी। दरअसल, 7 मई को पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तान की ओर से 15 भारतीय शहरों को निशाना बनाए जाने के बाद दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed