फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India overtakes America 10 lakhs got corona vaccine in 6 days

corona vaccination: अमेरिका से आगे निकला भारत, 6 दिन में 10 लाख को लगा कोरोना का टीका

Fri, 22 Jan 2021 06:34 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 22 Jan 2021 06:34 AM IST
विज्ञापन
India overtakes America 10 lakhs got corona vaccine in 6 days
corona vaccination - फोटो : amar ujala

अमेरिका को पछाड़ भारत ने एक सप्ताह से पहले ही देश में 10 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाने में कामयाबी हासिल की है। 10,40,014 कर्मचारी को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि शाम 7 बजे तक देश में टीका लगाने वालों का आंकड़ा 10 लाख पार हो चुका है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. मनोहर अदनानी ने बताया कि गुरुवार को देश भर के 27 राज्यों में आयोजित किया गया। जिनमें 2,30,530 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। अब तक टीकाकरण के 18,161 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


उदयपुर में भर्ती हुआ मरीज, सबसे पहले लगा था टीका
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उदयपुर में एक मरीज को भर्ती किया गया है। इस मरीज को 16 जनवरी को सबसे पहले टीका लगा था चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार, टीका लगने की वजह से कोई दिक्कत नहीं हुई है। इंट्राक्रेनियल हेमोरेज की वजह से मरीज को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में बढ़ा टीकाकरण
गुरुवार को देश भर के 27 प्रदेशों में टीकाकरण किया। आंध्र प्रदेश में 15,507, बिहार 15,798, चंडीगढ़ 284, दिल्ली 5,128, गुजरात 12,212, हरियाणा 15,491, हिमाचल 695, जम्मू-कश्मीर 2,408, कर्नाटक 16,103, केरल 10,266, मध्यप्रदेश 7,117, ओडिशा 26,558, पंजाब 4,832 तमिलनाडु, 6,497 तेलंगाना, 26,441 त्रिपुरा, 5,538 उत्तराखंड 2003 और पश्चिम बंगाल में 7,187 को टीका लगाया गया है।


केंद्रों की संख्या बढ़ेगी
मंत्रालय ने को-विन वेबसाइट में बदलाव किए हैं। इसके तहत राज्य सरकार अपने यहां केंद्रों की संख्या को बढ़ा सकते हैं साथ ही एक ही जगह पर एक से अधिक सत्र आयोजित कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed