फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India now super power Defense experts and scholars praised Indian Navy

भारत अब सुपर पावर: रक्षा विशेषज्ञ और विद्वानों ने भारतीय नौसेना को सराहा, कहा- मदद के लिए चीन की ओर ने देखें

Mon, 29 Jan 2024 07:27 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 07:27 AM IST
सार

ब्रिटिश पत्रकार मार्क अरबन ने लिखा, 'उभरती हुई महान शक्तियों में यह देखना शानदार है कि भारत कैसे अदन की खाड़ी और लाल सागर में संकट के समय उभर कर आया है। चीन ऐसा कुछ नहीं कर पा रहा।

विज्ञापन
India now super power Defense experts and scholars praised Indian Navy
भारतीय नौसेना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदन की खाड़ी और अरब सागर में हमलों के शिकार व्यापारिक जहाजों को भारतीय नौसेना से समय पर मिल रही मदद के लिए दुनिया भारत को सराह रही है। कई रक्षा विशेषज्ञ और विद्वानों ने इसके लिए भारत को 'सुपर पावर' बताया, वहीं मदद के लिए चीन की ओर देखना बंद करने की भी सिफारिश की है।
विज्ञापन


इस बीच, नौसेना के आईएनएस विशाखापट्टनम ने खाड़ी में हूती आतंकियों के ड्रोन हमले के शिकार व्यापारिक जहाज मार्लिन लुआंडा में लगी आग बुझा ली है। इस नए मिशन की सफलता के बाद यूरोप के अध्ययनकर्ता व इतिहासकार मार्टिन सौरबेरी ने लिखा, 'अब चीजें भारत ने अपने हाथ में ले ली हैं। महाशक्ति का उदय हो रहा है... हमें चीन की तरफ मदद की अपेक्षा से देखना बंद कर देना चाहिए। रक्षा विश्लेषक डेमियन सिमन ने भी मिशन में भारत के योगदान का विश्लेषण किया है।
विज्ञापन


चीन कुछ नहीं कर पा रहा
ब्रिटिश पत्रकार मार्क अरबन ने लिखा, 'उभरती हुई महान शक्तियों में यह देखना शानदार है कि भारत कैसे अदन की खाड़ी और लाल सागर में संकट के समय उभर कर आया है। चीन ऐसा कुछ नहीं कर पा रहा। इसी तरह अमीरात में मौजूद विशेषज्ञ हसन सजवानी ने अदन में भारतीय नौसेना की कार्रवाई को सराहा और नौसेना से जारी जानकारी को अपने अकाउंट पर री-पोस्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार मिशन : लगातार मदद कर रहा भारत
  • 14 दिसंबर 2023 को मध्य अरब सागर में व्यापारिक जहाज रुइन पर समुद्री लुटेरों के हमले में भारत ने मदद की।
  • 23 दिसंबर 2023 को अरब सागर में ही ओमान के निकट केम प्लूटो पर ड्रोन हमला हुआ, यहां भी भारत मदद को आया।
  • 4 जनवरी को व्यापारिक जहाज लीला को हाईजैक करने के बाद हमने मदद पहुंचाई।
  • 17 जनवरी को अदन की खाड़ी में अमेरिकी जहाज जेन्को पर हूती आतंकियों के ड्रोन हमले के बाद भारत ने क्रू सदस्यों को बचाया।
  • 26 जनवरी को व्यापारिक जहाज लुआंडा पर भी अदन की खाड़ी में हुए हमले के समय भी बचाव के लिए तुरंत एक्शन लिया गया।

10 नौसैनिकों ने अंजाम दिया बचाव कार्य
नौसेना ने बताया कि मार्लिन लुआंडा में आग पर काबू पा लिया गया है। मदद की गुहार के बाद आईएनएस से 10 नौसैनिक और अग्निशमन के विशेष उपकरण 27 जनवरी की सुबह ही रवाना कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed