{"_id":"6880f49cf2f3aacea40a2b94","slug":"india-nepal-home-secretary-talks-increase-security-border-cooperation-joint-action-taken-against-criminals-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Nepal Ties: भारत-नेपाल के बीच तय हुए साझा सुरक्षा के नए मानक, गृह सचिव स्तरीय बैठक में हुए ये बड़े फैसले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Nepal Ties: भारत-नेपाल के बीच तय हुए साझा सुरक्षा के नए मानक, गृह सचिव स्तरीय बैठक में हुए ये बड़े फैसले
Wed, 23 Jul 2025 08:11 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Wed, 23 Jul 2025 08:11 PM IST
सार
भारत और नेपाल के बीच दिल्ली में हुई गृह सचिव स्तरीय बैठक में सीमा सुरक्षा और आपराधिक मामलों में सहयोग को बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों देशों ने प्रत्यर्पण संधि को अंतिम रूप देने और सीमावर्ती अपराधों को रोकने पर सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
भारत और नेपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत-नेपाल के बीच गृह सचिव स्तरीय बैठक हुई। इसमें भारत की ओर से गृह सचिव गोविंद मोहन और नेपाल के गृह सचिव गोकरण मणि द्वाडी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे थे। बैठक के दौरान दोनों देशों ने अब तक के द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग और सीमा प्रबंधन की पूरी समीक्षा की और इसे और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में सीमा पर मौजूद सीमांकन स्तंभों की मरम्मत और रखरखाव, सीमा-पार आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, सीमा जिला समन्वय समितियों के कामकाज की समीक्षा और सीमा पर जरूरी आधारभूत ढांचे जैसे इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी), सड़कों और रेलवे नेटवर्क के विस्तार पर भी बातचीत हुई।
आपदा प्रबंधन और सुरक्षा संस्थानों को मिलेगी मजबूती
दोनों देशों ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने, सुरक्षा से जुड़े विभिन्न संस्थानों की क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर भी सहमति जताई। इससे दोनों देशों के सुरक्षा बलों की तत्परता और तालमेल में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बंगाल में चुनाव आयोग बेबस, ममता सरकार से कहा- मुख्य चुनाव अधिकारी को दें वित्तीय और प्रशासनिक स्वतंत्रता
परस्पर कानूनी सहायता की दिशा में अहम कदम
भारत और नेपाल ने आपराधिक मामलों में परस्पर कानूनी सहायता के लिए समझौते के मसौदे को अंतिम रूप देने का स्वागत किया। साथ ही, प्रत्यर्पण संधि के संशोधित प्रारूप को जल्द पूरा करने की प्रतिबद्धता भी जाहिर की गई, जिससे दोनों देशों के बीच वांछित अपराधियों के आदान-प्रदान में तेजी लाई जा सकेगी।
ये भी पढ़ें- तेजी से आगे बढ़ रहा भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन, लॉन्च व्हीकल का ग्राउंड टेस्ट पूरा
गृह मंत्रालय के बयान के मुताबिक, अगली गृह सचिव स्तर की बैठक नेपाल में आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीख दोनों देशों की आपसी सहमति से तय की जाएगी। यह बैठक भारत-नेपाल के बीच बढ़ते कूटनीतिक और सुरक्षा सहयोग का संकेत देती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन