फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India most aware about corona vaccination, 98% adult population wants to get covid-19 vaccine, IANS-CVoter Covid Vaccine Tracker survey 

Coronavirus Vaccination India: वैक्सीनेशन को लेकर सबसे जागरूक भारत, 98 प्रतिशत वयस्क आबादी लगवाना चाहती है कोरोना का टीका 

Mon, 13 Dec 2021 09:01 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Dec 2021 09:01 AM IST
सार

सर्वे में बताया गया है कि केवल 1.5 करोड़ लोगों ने ही कोरोना टीका लगवाने को लेकर बहाने पेश किए। हालांकि, वे लोग भी टीकाकरण न करवाने को लेकर इतने कठोर नहीं हैं। 

विज्ञापन
India most aware about corona vaccination, 98% adult population wants to get covid-19 vaccine, IANS-CVoter Covid Vaccine Tracker survey 
कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना टीकाकरण को लेकर भारत में लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का काफी असर देखने को मिल रहा है। IANS-CVoter Covid Vaccine Tracker सर्वे के मुताबिक, वैक्सीन लगवाने की चाह रखने वाले सबसे ज्यादा लोग भारत में हैं। यहां की 98 प्रतिशत वयस्क आबादी वैक्सीन लगवाने की चाह रखती है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 में 89 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई। इसके बाद देश में कोरोना टीकाकरण की संख्या 133 करोड़ पहुंच गई है। इसमें 90 करोड़ वयस्क आबादी में से 81 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना की कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी है। CVoter Covid Vaccine Tracker के अनुसार 90 करोड़ में अभी तक टीका न लगवाने वाले नौ करोड़ लोगों में 7.5 करोड़ लोग कोरोना वैक्सीन लगवाना चाहते हैं। इसमें सिर्फ 1.5 करोड़ लोगों ने ही वैक्सीनेशन को लेकर बहाने पेश किए हैं। 
विज्ञापन


समझा कर लगवाया जा सकता है टीका
सर्वे के मुताबिक, जिन 1.5 करोड़ लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर बहाने पेश किए हैं, वे लोग भी टीकाकरण न करवाने को लेकर इतने कठोर नहीं हैं। सर्वे में कहा गया है कि इन लोगों की काउंसलिंग की जाए तो वे लोग भी कोरोना टीकाकरण करवाने के लिए तैयार हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन 60 से 70 लाख लोगों को लग रही वैक्सीन 
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर दिन 60 से 70 लाख लोगों को कोरोना की खुराक दी जा रही है। भारत में इसके लिए हर घर दस्तक अभियान भी चलाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि इस महीने के अंत तक वयस्क आबादी को पूरी तरह से कम से कम एक खुराक लगा दी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed