फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Mongolia 7th joint committee in cooperation meeting news in Hindi

मंगोलिया के साथ सहयोग बैठक में बोले जयशंकर, हम जल्द हासिल करेंगे अपने लक्ष्य

Thu, 03 Dec 2020 05:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 03 Dec 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
India Mongolia 7th joint committee in cooperation meeting news in Hindi
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar

भारत और मंगोलिया के बीच सहयोग के लिए सातवीं संयुक्त समिति की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को शिरकत की। इसे लेकर जयशंकर ने कहा, 'सहयोग पर सातवीं संयुक्त समिति की मंगोलिया की प्रमुख कैबिनेट सचिव एल ओयुन-एरडीन के साथ सह अध्यक्षता की।' 

विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि इस दौरान हमने हमारे तेल शोधन प्रोजेक्ट की समीक्षा की। इसके अलावा हमने स्टील, आईसीटी, सोलर, शिक्षा, और रक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की। हमें विश्वास है कि हम सहयोग के उन लक्ष्यों को जल्द हासिल करेंगे जो साल 2015 में तय किए गए थे। 
विज्ञापन


एस जयशंकर ने इस दौरान मंगोलियाइ कंजुर (बौद्ध विहित पाठ) के 25 वॉल्यूम वर्चुअल माध्यम से सौंपे। विदेश मंत्री ने इसके लिए प्रोफेसर लोकेश चंद्रा और उनकी टीम को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि हमने मंगोलिया की विभिन्न मोनेस्टरियों को लेकर सहयोग बढ़ाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक के दौरान भारत और मंगोलिया के राजनयिक संबंधों के 65 साल पूरे होने के अवसर को चिह्नित करने के लिए मंगोलिया के डाक विभाग ने एक डाक टिकट भी जारी किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त रूप से मंगोल पोस्ट की ओर से लाए गए इस डाट टिकट को जारी किया।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed