फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Mobile Congress PM Modi Inaugural Address 8th ITU telecom standard meet News Updates in Hindi

PM Modi: पीएम मोदी ने किया आईटीयू सम्मेलन-मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन, 190 से अधिक देश ले रहे हिस्सा

Tue, 15 Oct 2024 11:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 11:36 AM IST
सार

पहली बार आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए की मेजबानी भारत और एशिया-प्रशांत में की जा रही है। पीएमओ की ओर से कहा गया है कि यह एक महत्वपूर्ण वैश्विक कार्यक्रम है जो 190 से अधिक देशों के 3,000 से अधिक उद्योग जगत के नेताओं, नीति-निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को एक मंच पर एकत्रित करेगा।

विज्ञापन
India Mobile Congress PM Modi Inaugural Address 8th ITU telecom standard meet News Updates in Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारत मंडपम में भारत में संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की ओर से आयोजित किए जाने वाली विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (डब्ल्यूटीएसए) का उद्घाटन किया। इसके अलावा वे भारत मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के आठवें संस्करण का भी उद्घाटन किया। विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (डब्ल्यूटीएसए) सम्मेलन चार वर्षों के अंतराल पर आयोजित किया जाता है। इसमें स्वीकृत सिफारिशें और प्रस्ताव संचार प्रौद्योगिकियों के विकास की दिशा तय करते हैं।

विज्ञापन


पहली बार आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए की मेजबानी भारत और एशिया-प्रशांत में की जा रही है। पीएमओ की ओर से कहा गया है कि यह एक महत्वपूर्ण वैश्विक कार्यक्रम है जो 190 से अधिक देशों के 3,000 से अधिक उद्योग जगत के नेताओं, नीति-निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को एक मंच पर एकत्रित करने जा रहा है। ये विशेषज्ञ दूरसंचार, डिजिटल और आईसीटी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले पीएमओ ने कहा, डब्ल्यूटीएसए 2024 के दौरान कई देशों के प्रतिनिधि 6जी, एआई, आईओटी, बिग डाटा और साइबर सुरक्षा जैसी अगली पीढ़ी की महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के मानकों पर और भविष्य तय करने के लिए चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया मोबाइल कांग्रेस में दोगुनी हुई भागीदारी
आईटीयू के एक अधिकारी ने कहा, दूरसंचार विभाग की ओर से समर्थित इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आठवां संस्करण भी डब्ल्यूटीएसए के साथ आयोजित किया जाएगा। कई देशों के प्रदर्शकों, स्टार्टअप आदि की भागीदारी के मामले में वार्षिक इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आकार पिछले साल से लगभग दोगुना हो गया है।


आईएमसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रामकृष्ण पी ने कहा, इस बार आईएमसी और बेहतर होने वाला है, क्योंकि वैश्विक भागीदारी पिछले साल से लगभग दोगुनी हो गई है। इस बार 120 से अधिक देशों के भाग लेने की उम्मीद है, जिससे एशिया के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी एक्सपो और वैश्विक डिजिटल परिवर्तन में एक प्रमुख शक्ति के रूप में आईएमसी की स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed