{"_id":"5e9479d28ebc3e77b31a56eb","slug":"india-made-a-strong-demarche-to-pakistan-on-killing-three-indians-in-unprovoked-ceasefire-violation-by-pak-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर तीन भारतीयों की हत्या की, भारत ने जताया विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर तीन भारतीयों की हत्या की, भारत ने जताया विरोध
Mon, 13 Apr 2020 08:10 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 13 Apr 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 12 अप्रैल को अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इस दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने तीन निर्दोष भारतीय नागरिकों की हत्या कर दी, जिस पर भारत ने भारी विरोध जताया है।
विज्ञापन
A strong demarche was made to the Pakistan side on the killing of three innocent Indian civilians in unprovoked ceasefire violation by Pakistan forces on 12 April: MEA sources pic.twitter.com/D1OdMoiNUF
— ANI (@ANI) April 13, 2020विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने भी भारत पर 12 अप्रैल को धुदनियाल, राखचिकरी, चिरिकोट और बरोह सेक्टरों में संघर्ष विराम उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उसने भारतीय राजनयिक को भी तलब किया था।
विज्ञापन
पाक विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) जाहिद हफीज चौधरी ने कहा कि धुदनियाल सेक्टर में दो साल के एक बच्चे की मौत हो गई और राखचिकरी और चिरिकोट सेक्टर में दो नागरिक घायल हो गए। चौधरी ने कहा कि सीमा पर तनाव बढ़ाकर भारत कश्मीर से ध्यान नहीं हटा सकता है।