फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India jumped 15 places in Global Travel and Tourism Index moving from 54th to 39th position

Tourism: वैश्विक यात्रा और पर्यटन सूचकांक में भारत ने लगाई 15 स्थान की छलांग, 54वें से 39वें पायदान पर पहुंचा

Wed, 22 May 2024 05:37 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 22 May 2024 05:37 AM IST
सार

सूचकांक में अमेरिका पहले, स्पेन दूसरे, जापान तीसरे, फ्रांस चौथे और ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर है। वहीं, जर्मनी छठे, यूनाइटेड किंगडम सातवें, चीन आठवें और इटली नौवें स्थान पर काबिज हैं। स्विट्जरलैंड 10वें स्थान पर है।

विज्ञापन
India jumped 15 places in Global Travel and Tourism Index moving from 54th to 39th position
भारत के पर्यटन उद्योग के लिए बड़ी खबर - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

भारत वैश्विक यात्रा व पर्यटन विकास सूचकांक-2024 में 15 स्थान की छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुंच गया है। 2021 में 54वें पायदान पर था।

विज्ञापन

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की ओर से मंगलवार को जारी सूची में अमेरिका शीर्ष पर है। वहीं, दक्षिण एशिया और निम्न-मध्य आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में भारत सबसे आगे है। सरे विश्वविद्यालय की मदद से तैयार सूचकांक से पता चलता है कि भारत अत्यधिक मूल्य प्रतिस्पर्धा के मामले में दुनिया में 18वें स्थान पर है। प्रतिस्पर्धी हवाई परिवहन में 26वें स्थान पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के मजबूत प्राकृतिक (छठे स्थान पर), सांस्कृतिक (नौवें) और गैर-अवकाश (नौवें) संसाधन विदेशी यात्रियों को यहां लाने में मदद करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक पर्यटन गतिविधियां महामारी से पहले के स्तर पर लौट आई हैं। एजेंसी

अमेरिका पहले, स्पेन दूसरे स्थान पर
सूचकांक में अमेरिका पहले, स्पेन दूसरे, जापान तीसरे, फ्रांस चौथे और ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर है। वहीं, जर्मनी छठे, यूनाइटेड किंगडम सातवें, चीन आठवें और इटली नौवें स्थान पर काबिज हैं। स्विट्जरलैंड 10वें स्थान पर है।

विज्ञापन
उच्च आय वाले देशों में अनुकूल हालात
डब्ल्यूईएफ ने कहा, ये नतीजे इस तथ्य को रेखांकित करते हैं कि उच्च आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में यात्रा और पर्यटन विकास के अधिक अनुकूल हालात बने हैं। इसे अनुकूल कारोबारी माहौल, गतिशील श्रम बाजार, खुली यात्रा नीतियों, मजबूत परिवहन व पर्यटन बुनियादी ढांचे और अच्छी तरह से विकसित प्राकृतिक, सांस्कृतिक स्थानों से मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed