फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India, Japan set to sign nuclear deal this week: report

भारत-जापान इस हफ्ते करेंगे ऐतिहासिक परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर

Mon, 07 Nov 2016 07:25 AM IST
एजेंसी/ टोक्यो
एजेंसी/ टोक्यो Updated Mon, 07 Nov 2016 07:25 AM IST
विज्ञापन
India, Japan set to sign nuclear deal this week: report
पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इसी हफ्ते होने वाली दो दिवसीय जापान यात्रा के मद्देनजर भारत और जापान ने ऐतिहासिक असैन्य परमाणु भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर की पूरी तैयारी कर ली है। दोनों देशों की इस पहल से द्विपक्षीय आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को बल मिलेगा और अमेरिकी कंपनियों को भारत में परमाणु संयंत्र स्थापित करने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। 

विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में जब जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे भारत यात्रा पर आए थे, तभी दोनों देशों में असैन्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी पर व्यापक सहमति बन गई थी लेकिन कुछ मसले नहीं सुलझ पाने के कारण इस पर हस्ताक्षर नहीं हो पाया था। जापानी अखबार योमिरी शिमबन में रविवार को छपी खबर के मुताबिक, मोदी और अबे शुक्रवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर करने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन


जापान के साथ होने वाले इस पहले गैर-एनपीटी समझौते से जापान भारत को परमाणु प्रौद्योगिकी का निर्यात कर सकेगा। इससे दोनों देशों के बीच न सिर्फ द्विपक्षीय आर्थिक और सुरक्षा संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी बल्कि दोनों देश मिलकर चीन की हठधर्मिता को भी कमजोर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परमाणु ऊर्जा बाजार में जापान एक बड़ा खिलाड़ी है

India, Japan set to sign nuclear deal this week: report
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो

​जापान एकमात्र ऐसा देश है जिसने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान परमाणु बम की त्रासदी झेली है, लिहाजा, सन 2011 की आपदा में फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र की तबाही के बाद भारत के साथ इस परमाणु करार का वहां जबर्दस्त राजनीतिक विरोध हो रहा था। 

परमाणु ऊर्जा बाजार में जापान एक बड़ा खिलाड़ी है और इसके साथ परमाणु समझौता होने से परमाणु संयंत्र बनाने वाली अमेरिकी कंपनियों वाशिंगटनहाउस इलेक्ट्रिक कॉर्पोरेशन तथा जीई एनर्जी इंक को भारत में परमाणु संयंत्र स्थापित करने में आसानी होगी क्योंकि इन दोनों कंपनियों में जापानी निवेश ही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और जापान इस बात पर भी शायद सहमत हो गए हैं कि यदि भारत परमाणु परीक्षण करता है तो द्विपक्षीय साझेदारी टूट जाएगी। मोदी की 11 नवंबर को जापान यात्रा से पहले जापानी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से भी मिला था। इस मौके पर मोदी ने आपदा प्रबंधन तथा जोखिम कम करने के क्षेत्र में द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने की भी वकालत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed