फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "India is huge, massive economy on rise": Ireland's envoy calls for stronger political, economic trade links

India-Ireland: 'भारत एक उभरती हुई विशाल अर्थव्यस्था, बन रही वैश्विक ताकत', आयरलैंड के राजदूत का बयान

Fri, 20 Sep 2024 05:43 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Sep 2024 05:43 AM IST
सार

India-Ireland: भारत की एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भूमिका पर आयरलैंड के राजदूत ने कहा कि भारत इस क्षेत्र का एक नेता है और इसकी ताकत बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा, भारत न केवल इस क्षेत्र में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, खासतौर पर संयुक्त राष्ट्र में।

विज्ञापन
"India is huge, massive economy on rise": Ireland's envoy calls for stronger political, economic trade links
केविन केली - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

आयरलैंड के राजदूत केविन केली ने हाल ही में एक बयान में भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और वैश्विक मंच पर उसकी बढ़ती प्रतिष्ठा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। केली ने दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में केली ने कहा, भारत एक विशाल देश और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। 1973 में यूरोपीय संघ (ईयू) में शामिल होने के समय हमारा देश सबसे गरीब था। लेकिन 2024 में हमारा देश यूरोप के सबसे धनी देशों में से एक है। उन्होंने सुझाव दिया कि भारत और आयरलैंड को एक संयुक्त आर्थिक आयोग स्थापित करना चाहिए, ताकि दोनों सरकारें साझेदारी और सहयोग के अवसरों पर चर्चा कर सकें। 
विज्ञापन

 
आयरलैंड की एशिया क्षेत्र की रणनीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आयरलैंड अब भारत के साथ मजबूत राजनीतिक, आर्थिक और व्यापारिक संबंधित स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पहले हमारा फोकस खासतौर पर चीन पर था। लेकिन, अब हम समझते हैं कि भारत के साथ मिलकर बहुत कुछ किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भूमिका पर राजदूत ने कहा कि भारत इस क्षेत्र का एक नेता है और इसकी ताकत बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा, भारत न केवल इस क्षेत्र में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, खासतौर पर संयुक्त राष्ट्र में।


इसके अलावा, केली ने आयरलैंड में भारतीय समुदाय के योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारतीय समुदाय अब आयरलैंड में तीसरा सबसे बड़ा विदेशी नागरिक समूह है, जिनकी आबादी करीब एक लाख है। भारतीय आयरलैंड में बहुत सम्मानित हैं, क्योंकि वे हमारे समाज, अर्थव्यवस्था और संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। हालांकि, 2022 में अधिकांश भारतीय डबलिन और मीथ काउंटियों में रहते थे, लेकिन कोर्क, लिमेरिक और गैलवे में भी उनकी महत्वपूर्ण संख्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed