फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'India is close to becoming a global leader in disaster management', Amit Shah praised relief forces

Amit Shah: 'आपदा प्रबंधन में भारत वैश्विक नेता बनने के करीब', अमित शाह ने की NDRF समेत इन राहत बलों की तारीफ

Mon, 16 Jun 2025 03:42 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 16 Jun 2025 03:42 PM IST
सार

दिल्ली में आपदा राहत बलों के आयुक्तों, केंद्र और राज्यों के सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपदा प्रबंधन संस्थाओं के काम और जज्बे को लेकर बात की। उन्होंने खुशी जताई कि बीते 10 साल में आपदा प्रबंधन में भारत के राहत बलों ने बेहतरीन काम किया है। 

विज्ञापन
'India is close to becoming a global leader in disaster management', Amit Shah praised relief forces
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : X @AmitShah

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपदा राहत बलों के जज्बे और कामों की सराहना की। दिल्ली में आपदा राहत बलों के आयुक्तों के सम्मेलन में अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और आपदा रोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन (सीडीआरआई) के कामों की बदौलत भारत आपदा प्रबंधन में वैश्विक नेता बनने के करीब पहुंच गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में इन संस्थाओं के कामों और जज्बे के दम पर भारत आगे बढ़ा है। एनडीएमए ने नीतिगत मामलों को तय करने, शोध, स्टडीज को लोगों तक पहुंचाने, एप बनाने और समग्र समन्वय का बढ़िया काम किया है। एनडीआरएफ ने त्वरित आपदा राहत कार्यों को अंजाम देकर अपनी अच्छी छवि बनाई और सम्मान भी कमाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की संरचना में एसडीआरएफ ने भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। सीडीआरआई के माध्यम से हमने वैश्विक स्तर पर बहुत प्रसिद्धि और स्वीकृति भी प्राप्त की है। अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों को भारत के संक्रमण काल के रूप में याद किया जाएगा जहां क्षमता, गति, दक्षता और सटीकता के क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की कोशिश, जयशंकर ने यूएई और आर्मेनिया के विदेश मंत्रियों से बात की

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जबभारत की आपदा प्रतिक्रिया का इतिहास लिखा जाएगा, तो इतिहास को इन 10 वर्षों को याद करना होगा। आने वाले समय में देश हर व्यक्ति को आपदा प्रबंधन के खिलाफ खड़ा देख पाएगा। देश ने आपदा जोखिम कम करने में सफलता हासिल की है। पीएम मोदी के नेतृत्व में, हम समाज को भी आपदा प्रबंधन के साथ जोड़ने में सक्षम हुए हैं। 

अमित शाह ने कहा कि हमने भागीदारी बढ़ाई है। केंद्र, राज्य और स्थानीय सरकारें सामूहिक रूप से आपदा के खिलाफ खड़ी हैं। इससे साफ है कि जब स्थानीय निकाय, जनता, राज्य सरकार, केंद्र सरकार, सभी विभाग, वैज्ञानिक और सुरक्षाकर्मी, सभी मिलकर काम करते हैं, तो हम बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। हमने बहुआयामी दृष्टिकोण को भी नीति के रूप में स्वीकार किया है। 


उन्होंने कहा कि हम 90 दिनों के भीतर अपने-अपने राज्यों में प्रत्येक जिले के लिए जिला आपदा प्रबंधन योजनाएं बनाने का काम पूरा कर लेंगे। जब तक जिला आपदा प्रबंधन योजना नहीं होगी, तब तक आपदा प्रबंधन से तेज़ी से लड़ना संभव नहीं है। सभी मिलकर बिजली और वज्रपात के खिलाफ एक राज्य-स्तरीय कार्य योजना बनाएं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इसे 90 दिनों के भीतर केंद्र के साथ साझा करना चाहिए। कई राज्यों में घटना प्रतिक्रिया प्रणाली अभी भी लागू नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: क्या अमेरिकी जांच टीम को जांच के लिए ब्लैक बॉक्स देगा भारत? US और बोइंग की साख का सवाल

गृह मंत्री शाह ने कहा कि अंतरराज्यीय मॉक ड्रिल वार्षिक कार्यक्र राज्यों की मदद के बिना नहीं हो सकता है। कई चक्रवात, कई आपदाएं ऐसी हैं जिनके लिए अंतरराज्यीय मॉक ड्रिल की आवश्यकता होती है, और हम राज्यों की मदद के बिना ऐसा नहीं कर सकते। हम आने वाले दिनों में इस पर आगे बढ़ना चाहते हैं। हम स्टार्ट-अप इंडिया को आपदा राहत प्रौद्योगिकी के विकास से भी जोड़ना चाहते हैं। मैं आपको पहले से बता रहा हूं कि राज्यों को भी इसके लिए विचार-मंथन शुरू करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed