फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is buying MQ 9B drone at 27 percent less price than other countries

Drone Deal: अन्य देशों से 27 फीसदी कम कीमत पर MQ-9B ड्रोन खरीद रहा भारत, जानें कितनी होगी सौदे की लागत

Thu, 29 Jun 2023 07:15 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 29 Jun 2023 07:15 PM IST
सार

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को दावा किया कि भारत अन्य देशों की तुलना में 27 फीसदी कम कीमत पर एमक्यू-9बी ड्रोन खरीद रहा है।

विज्ञापन
India is buying MQ 9B drone at 27 percent less price than other countries
रीपर ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे पर हुई प्रीडेटर ड्रोन सौदे पर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। वहीं एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को दावा किया कि भारत अन्य देशों की तुलना में 27 फीसदी कम कीमत पर एमक्यू-9बी ड्रोन खरीद रहा है। सूत्र ने बताया कि अमेरिका यही ड्रोन अन्य देशों को 1275 करोड़ में देता है वहीं भारत को 812 करोड़ में दे रहा है।

विज्ञापन


सूत्र ने कहा कि भारत सरकार द्वारा अभी तक ड्रोन की कीमतों को तय नहीं किया गया है। अभी तक केवल ड्रोन के सेंसर और आधुनिक हथियार की जरूरतें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिकी सरकारों के बीच होने वाला सौदा पारदर्शी और निष्पक्ष होना तय है। उन्होंने दावा किया कि झूठी खबरें और प्रचार करके सौदे को बाधित करने का प्रयास किया जा सकता है। इसी कीमत में अमेरिकी सरकार द्वारा एयरक्राफ्ट, सेंसर, हथियार, ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम, सेटेलाइट, सी बैंड डेटा टर्मिनल, ग्राउंड हैंडलिंग इक्विपमेंट, स्पेयर्स और कॉन्ट्रैक्टर लॉजिस्टिक सपोर्ट मिलेगा।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अगर भारत इन सभी ड्रोन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं कराता है, तो इनकी अनुमानित लागत करीब 3.07 अरब डॉलर होगी। मोटे तौर पर भारत को एक ड्रोन करीब 9.9 करोड़ डॉलर की कीमत पर मिलेगा। जबकि, इसे दूसरे देशों को 16 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कीमत पर बेचा गया है। हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को जनरल एटॉमिक्स ने ये ड्रोन करीब 17 करोड़ डॉलर में बेचा था। बताया जा रहा है कि भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी को ध्यान में रखकर भारत को ये ड्रोन कम कीमत पर बेहतर कॉन्फिगरेशन के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां, तक कि अमेरिकी सेना ने भी हाल ही में 5 ड्रोन खरीदे हैं, जो 11.9 करोड़ डॉलर की कीमत पर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने लगाया था आरोप
इससे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर यूएवी ड्रोन अधिक कीमत पर खरीदे जा रहे हैं। कांग्रेस ने करोड़ों रुपये के भारत-अमेरिका ड्रोन सौदे में पूरी पारदर्शिता की मांग की थी और आरोप लगाया था कि 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर यूएवी ड्रोन ऊंची कीमत पर खरीदे जा रहे हैं। 

रक्षा मंत्रालय ने बताई सौदे की कीमत
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 31 एमक्यू-9बी ड्रोन खरीदने के सौदे को मंजूरी दी थी। इस सौदे के तहत 16 हवा में नजर रखने वाले ड्रोन और 15 समुद्र में  नजर रखने वाले ड्रोन खरीदे जाने हैं। तीनों सेनाओं के लिए इन ड्रोन की खरीददारी की जाएगी। इस सौदे की अमेरिकी सरकार ने अनुमानित कीमत 3,072 मिलियन यूएस डॉलर बताई है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी सरकार से पॉलिसी को मंजूरी के बाद ड्रोन की कीमतों में मोलभाव किया जाएगा। 


बेहद खास हैं प्रीडेटर ड्रोन
एमक्यू-9बी रीपर या प्रीडेटर ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये ड्रोन 40 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर करीब 40 घंटे तक उड़ान भर सकता है। यह ड्रोन सर्विलांस और हमले के लिहाज से बेहतरीन है और हवा से जमीन पर सटीक हमले करने में सक्षम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed