{"_id":"61a2d29913500b093c77605d","slug":"india-internet-governance-forum-minister-of-state-rajeev-chandrasekhar-for-it-calls-upon-democratic-countries-to-work-together-to-make-internet-secure-and-responsible","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम : आईटी राज्यमंत्री ने इंटरनेट को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने के लिए लोकतांत्रिक देशों से मिलकर काम करने का आह्वान किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम : आईटी राज्यमंत्री ने इंटरनेट को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने के लिए लोकतांत्रिक देशों से मिलकर काम करने का आह्वान किया
Sun, 28 Nov 2021 06:21 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:21 AM IST
सार
इलेक्ट्रॅनिक्स और सूचना तकनीकी मंत्रालय व नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित पहले इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईआईजीएफ) में उन्होंने कहा कि भारत 80 करोड़ उपयोगकर्ताओं के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले देशों में शामिल है।
विज्ञापन
Rajeev Chandrasekhar
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इंटरनेट को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने के लिए लोकतांत्रिक देशों से मिलकर काम करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
पहले इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम में किया आह्वान
इलेक्ट्रॅनिक्स और सूचना तकनीकी मंत्रालय व नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित पहले इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईआईजीएफ) में उन्होंने कहा कि भारत 80 करोड़ उपयोगकर्ताओं के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले देशों में शामिल है।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे बड़े ब्रॉडबैंड कार्यक्रम के साथ जल्द ही यह आंकड़ा एक अरब पहुंच जाएगा। इंटरनेट और साइबर दुनिया को किसी सीमा में नहीं बांधा जा सकता। इसके लिए सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
खासकर लोकतांत्रिक देशों और समाजों को इस बारे में सोचने की जरूरत है। इसके उपयोगकर्ताओं में युवा, बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सभी भारतीयों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।