फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India inks Rs 5000 crore howitzer deal with US to break Bofors jinx

अमेरिका के साथ 5000 करोड़ के होवित्जर तोप सौदे पर हस्ताक्षर

Thu, 01 Dec 2016 05:47 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 01 Dec 2016 05:47 AM IST
विज्ञापन
 India inks Rs 5000 crore howitzer deal with US to break Bofors jinx
भारत और अमेरिका ने बुधवार को करीब पांच हजार करोड़ रुपये के 145 बेहद हल्के एम777 होवित्जर तोप सौदे पर हस्ताक्षर कर दिए। इन तोपों को मुख्य रूप से चीन से लगी सीमा पर तैनात किया जाएगा। 1980 के दशक में बोफोर्स तोप घोटाले के उजागर होने के बाद से पहली बार भारत ने कोई तोप सौदा किया है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को भारत ने स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिया।
विज्ञापन

 
हाल ही में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इस सौदे को मंजूरी दी थी। इस सौदे पर हस्ताक्षर ऐसे समय में किया गया है जब भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग समूह की 15वीं बैठक चल रही है। सौदे की शर्तों के मुताबिक इस तोप को बनाने वाली कंपनी बीएई सिस्टम्स भारत में 20 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। 
विज्ञापन


भारत को 25 तोप तैयार मिलेंगे जबकि बाकी तोपों के कलपुर्जे भारत में जोड़े जाएंगे। इसके लिए बीएई, महिंद्रा कंपनी के साथ एक उपक्रम लगाएगी। पहले दो तोप छह माह में मिल जाएंगे। उसके बाद भारत को हर महीने दो तोप मिलेंगे। भारत ने हेलीकॉप्टर द्वारा उठाकर दुर्गम इलाकों में पहुंचाए जा सकने वाले इन तोपों को खरीदने के लिए 10 साल पहले इच्छा जताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed