फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india highest ever defence production in 2023-24 says rajnath singh

Defence: देश की एक और उपलब्धि, 2023-24 में भारत में हुआ 1.27 लाख करोड़ रुपये का रक्षा उत्पादन

Fri, 05 Jul 2024 01:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 05 Jul 2024 01:04 PM IST
सार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि यह अब तक का एक वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा रक्षा उत्पादन है। 

विज्ञापन
india highest ever defence production in 2023-24 says rajnath singh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में 2023-24 के वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड रक्षा उत्पादन हुआ है। इस दौरान देश में 1.27 लाख करोड़ रुपये की कीमत के हथियार और रक्षा उपकरण बने हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि यह अब तक का एक वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा रक्षा उत्पादन है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान के तहत यह एक मील का पत्थर है। राजनाथ सिंह ने कहा सरकार भारत को एक शीर्ष वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया कार्यक्रम साल दर साल नए मील के पत्थर पार कर रहा है। भारत ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है। 2023-24 में 1,26,887 करोड़ रुपये का रक्षा उत्पादन हुआ, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 16.8 प्रतिशत ज्यादा है।' राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनियों और रक्षा उत्पादों का निर्माण करने वाली निजी क्षेत्र की कंपनियों को बधाई दी। 
विज्ञापन


रक्षा निर्यात में भी हुई बढ़ोतरी
सरकार ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में यह अहम है। सरकार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में देश में रक्षा उत्पादन 1,08,684 करोड़ रुपये का हुआ था। सरकार ने बताया कि 2023-24 में जो कुल रक्षा उत्पादन हुआ है, उसमें से 79.2 प्रतिशत रक्षा उत्पादन सरकारी और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा किया गया है। वहीं 20 प्रतिशत उत्पादन निजी कंपनियों द्वारा किया गया है। सरकार के बयान के अनुसार, बीते 10 वर्षों में सरकारी नीतियों और रक्षा उत्पादन क्षेत्र में लाए गए सुधारों के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। गौरतलब है कि 2023-24 में भारत का रक्षा निर्यात भी बढ़ा है और इस वित्तीय वर्ष में ये 21,083 करोड़ रुपये रहा। वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में यह 32 प्रतिशत ज्यादा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed