फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has bilateral agreements with 31 countries for prisoner transfer 2.91 crore people went abroad in 5 year

विदेश मंत्रालय: कैदी स्थानांतरण के लिए 31 देशों से भारत का द्विपक्षीय करार; 5 साल में 2.91 करोड़ लोग गए परदेस

Fri, 20 Dec 2024 07:38 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 07:38 AM IST
सार

विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि विदेश में बंद भारतीय कैदियों को उनकी सजा की शेष अवधि पूरी करने के लिए भारत स्थानांतरित किया जा सकता है। इसके लिए भारत ने  31 देशों से द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
India has bilateral agreements with 31 countries for prisoner transfer 2.91 crore people went abroad in 5 year
कीर्ति वर्धन सिंह, राज्य मंत्री, विदेश मंत्रालय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने सजायाफ्ता लोगों के स्थानांतरण के लिए 31 देशों से द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके आधार पर विदेश में बंद भारतीय कैदियों को उनकी सजा की शेष अवधि पूरी करने के लिए भारत स्थानांतरित किया जा सकता है। विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही।
विज्ञापन


बता दें कि भारत ने जिन देशों के साथ समझौता किया उनमें ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बांग्लादेश, बोस्निया और हर्जेगोविना, ब्राजील, बुल्गारिया, कंबोडिया, मिस्र, एस्टोनिया, फ्रांस, ईरान, इस्राइल, इटली, कजाकिस्तान, कोरिया गणराज्य, कुवैत, मालदीव, मॉरीशस, मंगोलिया, कतर, रूस, सऊदी अरब, सोमालिया, स्पेन, श्रीलंका, थाईलैंड, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और वियतनाम शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार ने विदेश की जेलों में बंद भारतीयों को भारत में स्थानांतरित करने के लिए कोई मजबूत तंत्र स्थापित किया है, ताकि वे देश में अपनी शेष सजा पूरी कर सकें। सिंह ने कहा, सरकार विदेशी जेलों में बंद भारतीयों सहित अन्य भारतीयों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण को उच्च प्राथमिकता देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2.91 करोड़ लोग गए विदेश
एक अलग प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि 2019 से 2024 तक व्यक्तियों विदेश जाने वाले भारतीयों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सिंह के साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2019 में विदेश जाने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या 2.69 करोड़ थी, जबकि 2024 (8 दिसंबर तक) में यह आंकड़ा 2,91,38,915 हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed