फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has also offered aid to flood affected Nepal After China

चीन के बाद भारत ने भी की बाढ़ प्रभावित नेपाल को मदद की पेशकश

Fri, 18 Aug 2017 10:01 PM IST
एजेंसी/ दिल्ली
एजेंसी/ दिल्ली Updated Fri, 18 Aug 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
India has also offered aid to flood affected Nepal After China
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से फोन करके बात की और बाढ़ से पैदा हुए हालात से निपटने के लिए सहायता की पेशकश की। नेपाल में बड़े स्तर पर बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अभी तक 120 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग 35 लोग लापता हैं।

विज्ञापन


नेपाल में भारी बारिश की वजह से 60 लाख से अधिक लोग परेशान हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भारी की वजह से आए बाढ़ की वजह से मरने वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री ने संवेदना प्रकट की और राहत से संबंधित सभी प्रकार की मदद करने की पेशकश भी की।
विज्ञापन


पढ़ेः- भारत और चीन के साथ संतुलित रिश्ते बनाए रखेंगे : नेपाली पीएम देउबा
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ पर लगातार संपर्क में हैं नेपाल - भारत
 बिहार और उत्तर प्रदेश में आई भीषण बाढ़ से उपजे हालात से निपटने के लिए केंद्र सरकार ही नहीं दोनों राज्यों की एजेंसियां भी लगातार नेपाल के संपर्क में हैं। बाढ़ के दौरान ही सार्क सम्मेलन में शिरकत करने नेपाल गईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मुद्दे पर वहां के प्रधानमंत्री से बात की थी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर केंद्र सरकार ही नहीं बल्कि दोनों राज्य सरकारें भी नेपाल की एजेंसियों से सूचनाएं साझा कर रही हैं।


पढ़ेः- पीएम देउबा बोले- आजादी के बाद भारत के विकास का लाभ नेपाल को मिला

गौरतलब है कि इन राज्यों के कुछ हिस्सों में हर साल आने वाले बाढ़ के लिए नेपाल को जिम्मेदार माना जाता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के कारण इन दोनों प्रदेशों को उसकी ओर से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ की विभीषिका का सामना करना पड़ता है।

समाधान के लिए दोनों देश लगातार एक दूसरे के संपर्क में हैं। नेपाल दौरे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मुद्दे पर नेपाल के प्रधानमंत्री सहित कई अन्य शीर्षस्थ नेताओं से बात की थी। इसके अलावा इन दोनों राज्यों की एजेंसियां भी लगातार नेपाल के संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed