फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India gives Dornier to Maldives, monitoring the activities of Chinese vessels

भारत ने मालदीव को सौंपा डॉर्नियर विमान, चीनी जहाजों की घुसपैठ पर नजर रखने में मिलेगी मदद

Tue, 29 Sep 2020 06:52 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 29 Sep 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
India gives Dornier to Maldives, monitoring the activities of Chinese vessels
Dornier arrives at Maldives - फोटो : Twitter@High Commission of India and Maldives

भारत ने मंगलवार को पड़ोसी देश मालदीव को डॉर्नियर विमान सौंप दिया है। इस विमान को मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (एमएनडीएफ) को प्रदान किया गया। यह डॉर्नियर हिंद महासागर में चीनी जहाजों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी बनाए रखेगा। बता दें कि इन विमानों को लेकर भारत और मालदीव के बीच 2016 में गवर्मेंट-टू-गवर्मेंट डील की गई थी।

विज्ञापन


इस विमान को मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स के पायलट उड़ाएंगे, वहीं इसके उड़ान का खर्च भारत सरकार उठाएगी। इसकी मदद से भारत और मालदीव दोनों देश मिलकर हिंद महासागर की स्पेशल इकोनॉमिक जोन पर निगरानी रख सकेगा।
विज्ञापन


मालदीव के पायलटों और कर्मियों को ट्रेनिंग दे रहा भारत
भारतीय नौसेना पहले से डॉर्नियर को संचालित करने के लिए पायलट, एयर ऑब्जर्वर और इंजीनियरों सहित मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स के सात कर्मियों को ट्रेनिंग दे रही है। यह विमान न केवल चीन की गतिविधियों  पर निगरानी करेगा बल्कि गैरकानूनी तौर पर मछली पकड़ने और ड्रग तस्करी पर भी नजर रखेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी व्यक्ति 15 अप्रैल को मध्य मालदीव के महिबाधू द्वीप के बंदरगाह पर हुए हमलों का जिक्र कर रहा था जिसमें चार स्पीडबोट, एक समुद्री एम्बुलेंस और दो डिंगियों में आग लगा दी गई थी। बता दें कि पड़ोशी देश मालदीव कई छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। ऐसे में डॉर्नियर विमानों के द्वारा उसके सभी क्षेत्रों की आसानी से निगरानी हो सकेगी।

माले स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर दी जानकारी
माले स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट करते हुए कहा कि ''2016 में सरकार द्वारा किए गए समझौते और चर्चाओं के अनुसार यह डोर्नियर मालदीव को सौंपा गया है। यह मानवीय राहत प्रयासों के काम में उपयोग होगा और संयुक्त-ईईजेड निगरानी में संलग्न होगा। यह इसके संचालन में मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स के पायलट शामिल होंगे।''
 

भारत सरकार मालदीव के साथ कर रही है जानकारी साझा
हाल ही में ईईजेड निगरानी अभियान के दौरान, मालदीव के समुद्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले तस्कर को पकड़ा गया था। गौरतलब है कि अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार नियमित रूप से डॉर्नियर विमानों की मदद से मालदीव की सरकार के साथ जानकारी साझा कर रही है।

वर्तमान में डोर्नियर चिकित्सा अभियानों में मदद करेगा। इससे पहले भी इस तरह के अभियानों के द्वारा 250 से अधिक मालदीवियों की जान बचाई जा चुकी है। द्वीप देश में नवंबर 2018 में इब्राहीम मोहम्मद सालेह के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत और मालदीव के संबंध फिर से पटरी पर आ गए थे।

यामीन के शासनकाल के दौरान दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़ गए थे क्योंकि उन्हें चीन का करीबी माना जाता था। चुनाव में यामीन को हराने के बाद सालेह मालदीव के राष्ट्रपति बने थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed